[nextpage title=”grand alliance” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शुक्रवार को गठबंधन की घोषणा होनी थी, जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पदाधिकारी कई दिनों से लगातार संपर्क में बने हुए थे। हालाँकि, किन्हीं कारणोंवश सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन में खटाई पड़ सकती है।

अगले पेज पर जानें क्या हैं वो कारण जिनसे गठबंधन में पड़ सकती है दरार:

[/nextpage]

[nextpage title=”grand alliance2″ ]

सीटों के मामले में फंसा पेंच:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना था।
  • वहीँ किन्हीं कारणोंवश सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन के मामले में खटाई पड़ सकती है।
  • सूत्रों के अनुसार, सपा और कांग्रेस में RLD की तरह ही सीटों को लेकर मतभेद हो गया है।
  • वहीँ शुक्रवार को अखिलेश यादव ने सपा के 191 प्रत्याशियों की सूची जारी की।
  • जिनमें से अखिलेश यादव ने उन 8 सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, जिनपर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारने वाली थी।

RLD के बाद कांग्रेस ने बढ़ाई थी सीटों की मांग:

  • RLD के गठबंधन से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने अपनी सीटों की मांग की थी।
  • लेकिन अखिलेश यादव ने 2012 में कांग्रेस को मिले जनाधार के आधार पर सीटों को बढ़ाने से मना कर दिया था।
  • जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि, गठबंधन का मामला खटाई में पड़ सकता है।

सपा ने कांग्रेस को 54 सीटों की पेशकश की थी:

  • समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए 54 सीटों की पेशकश की थी।
  • यह निर्णय साल 2012 में कांग्रेस के विधायकों की संख्या के आधार पर किया गया था।
  • वहीँ RLD के गठबंधन से हटने के बाद सपा ने 20 सीटें बढ़ाने की बात कही थी।
  • हालाँकि, गठबंधन टूटने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें