उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के अन्दर मुस्लिम नेताओं के बीच तकरार और बढ़ गयी है।

आशु मलिक ने आजम खान पर साधा निशाना:

  • सूबे की समाजवादी सरकार के भीतर मुस्लिम नेताओं के बीच तकरार और तेज हो गयी है।
  • सपा के ही एक मुस्लिम नेता आशु मलिक ने पार्टी के ही कैबिनेट मंत्री आजम खान पर निशाना साधा।
  • आशु मलिक का कहना है कि, आजम खान ने मुसलमानों को तबाह और बरबाद किया है।
  • साथ ही उन्होंने आजम खान पर पसमांदा मुस्लिमों के दुश्मन होने का भी आरोप लगाया।
  • गौरतलब है कि, आशु मलिक सपा के विधान परिषद् के सदस्य हैं।
  • उन्होंने आजम खान पर परिवारवाद की राजनीति होने का आरोप भी लगाया।
  • उन्होंने कहा कि, आजम खान परिवारवाद की राजनीति के समर्थक है।
  • आशु मलिक ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, आजम खान खुद मंत्री हैं और पत्नी को राज्यसभा का सदस्य बना दिया है।
  • मलिक ने आगे कहा कि, अब वो अपने बेटे के लिए राजनीति में जमीन बना रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें