उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने ये दावा किया है कि, 2017 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार फिर से बनेगी।

सीएम अखिलेश ने जनता का दिल जीत लिया है:

  • यूपी के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने दावा किया है कि, सपा एक बार फिर से सरकार बनाएगी।
  • विधायक ने ये भी कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड काम कराकर जनता का दिल जीत लिया है।
  • जिसका उधार प्रदेश की जनता चुनाव में उतारेगी।
  • नाहिद हसन ने यह सभी बातें गंगोह के एक कार्यक्रम में कहीं।
  • जहाँ विधायक ने सपा को वोट करने की अपील और 19 को होने वाली खाट सभा से दूरी बना कर रखने की बात कही।

कांग्रेस पर हमला:

  • कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने गंगोह कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी हमला किया।
  • सपा नेता ने सभी से 19 सितम्बर को होने वाली खाट सभा से दूरी बनाकर रखने की बात कही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 60 सालों से कांग्रेस भ्रष्टाचार करती आ रही है।
  • खाट सभा पर तंज कसते हुए नेता ने कहा कि, जिसने देश की खटिया खड़ी कर दी वो क्या खाट बिछाएगी।
  • इस दौरान उन्होंने चुनाव में भाजपा और सपा का मुकाबला बताया और कहा कि, कांग्रेस कहीं नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव से पहले चेयरमैन नगर में चलने वाले भ्रष्टाचार का हिसाब दें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें