उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में रैलियां करने की घोषणा कर दी है।
18 जिलों में करेंगे 18 रैलियां:
- सूबे की सपा पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 2017 के चुनावों में रैलियां करने की घोषणा कर दी है।
- इसके तहत सपा प्रमुख 18 जिलों में 18 बड़ी रैली करेंगे।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है, मेरा ख्याल रखते हुए पांचवी बार सरकार बना देना।
- गौरतलब है कि, संसद सत्र 12 अगस्त से खत्म हो रहा है, सत्र खत्म होने के बाद सपा प्रमुख पूरे प्रदेश में 18 रैलियां करेंगे।
- सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं से भी कह दिया है कि, अभी से तैयारियों में जुट जाएँ।
- बहरहाल सपा प्रमुख ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि, पार्टी चुनाव का आगाज कहाँ से करेगी।
बसपा सुप्रीमो का कार्यक्रम 21 अगस्त से:
- सपा प्रमुख से पहले बसपा सुप्रीमो ने चुनाव की तैयारियों की घोषणा कर दी है, बसपा सुप्रीमो मायावती 21 अगस्त से आगरा से रैलियां करेंगे।
- इन रैलियों को ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ नाम से शुरू किया जायेगा।
- इन रैलियों में बसपा सुप्रीमो भाजपा समेत कांग्रेस सपा को घेरेंगी और सपा-भाजपा की पोल खोलेंगी।
- वहीँ भाजपा और कांग्रेस ने सूबे में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार