उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले बसपा से भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य आज मैनपुरी पहुंचे।
मोदी, अम्बेडकर के मिशन को करेंगे पूरा:
- भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज एक कार्यक्रम के तहत मैनपुरी पहुंचे।
- कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, मायावती ने अम्बेडकर के मिशन को छोड़ दिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, वो अब मोदी और अम्बेडकर का मिशन पूरा करेंगे।
- कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो के रिजेक्टेड माल वाले बयान का भी जवाब दिया।
- उन्होंने कहा कि, मायावती चुनाव आने तक अकेली रह जाएँगी।
- इस इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, अब मायावती सत्ता से दूर रहेंगी।
- कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर के मसले पर भी अपनी राय रखी।
- उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का मामला न्यायालय में है।
- भाजपा से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मोदी के दर्शन की वजह से वो भाजपा से जुड़े हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार