भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में ‘परिवर्तन महारैली’ करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित:

  • भाजपा नेता और पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़ने के बाद से बुधवार को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
  • यह शक्ति प्रदर्शन मौर्य बसपा सुप्रीमो मायवती को आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए कर रहे हैं।
  • परिवर्तन महारैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।

क्यों छोड़ी थी बसपा स्वामी प्रसाद मौर्य ने:

  • 2017 के आगामी चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के 8 बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य उन 8 नेताओं में शामिल थे और पार्टी छोड़ने वाले पहले नेता थे।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बसपा में एक वरिष्ठ और रुतबा कद्दावर नेता का था।
  • वो सदन में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी मौजूद थे।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को छोड़ा था।
  • जिसके बाद अटकलें लगायीं जा रही थी कि, स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे।
  • लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थामा।
  • वहीँ बसपा से इस्तीफा देने के बाद प्रेसवार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर आरोप लगाये थे।
  • जिसमें स्वामी प्रसाद ने कहा था कि, मायावती पैसे लेकर टिकट बेचती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें