बहुजन समाज पार्टी से बगावत करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कयास लगाये जा रहें थे कि मायावती पर गंभीर आरोप लगाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा से अलग होने के बाद नई पार्टी बना कर बसपा सुप्रीमों के सामने मुश्किलें खड़ी करेंगे।

  • यूपी के बदले सियासी हालातों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थामना बेहतर समझा।
  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि मौर्य और भाजपा के बीच सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन चुकी है।
  • जल्द ही स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के खेमें में दिखाई दे सकते हैं।
  • बताया जा रहा है कि स्वामी के भाजपा में शामिल होने की भूमिका बन चुकी है।
  • जल्द ही मौर्या के भाजपा में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।
  • इससे पहले स्वामी प्रसाद और भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है।
  • बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद सैद्धांति सहमति बन गई है।
  • मौर्या 8 अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मौर्य ने बसपा प्रमुख पर लगाये गंभीर आरोपः

  • मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मोर्य ने इसके पहले बहुजन लोकतांत्रिक मंच का गठन किया था।
  • वहीं बसपा से इस्तीफा देते समय मौर्य ने बसपा सुप्रीमों पर संगीन आरोप लगाए थें।
  • मौर्य ने मायावती पर पार्टी टिकटों को बेचने का आरोप भी लगाया था।
  • मौर्य ने कहा था कि मायावती ने अम्बेडकर के सपनों को बेचा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें