हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे।
‘2017 चुनाव के बाद मायावती को राजनीति करने लायक भी नहीं छोडूंगा’:
- शुक्रवार को सूबे के वाराणसी पहुंचे भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि, वो 2017 के चुनाव के बाद मायावती को राजनीति करने लायक भी नहीं छोड़ेंगे।
- पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले मौर्य से जब मीडिया ने सबूत माँगा तो उन्होंने कहा कि, जिस तरह विजय माल्या अरबों का घोटाला कर फरार हो गया है, वैसे ही मायावती भी गायब हो जाएँगी।
- उन्होंने मीडिया को मायावती का स्टिंग करने की सलाह भी दी।
- भाजपा नेता ने आगे कहा कि, कांशीराम ने मायावती को बसपा सुप्रीमो बनाया, लेकिन मायावती ने उनके विचारों की हत्या कर दी है।
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, 22 जून को इस्तीफा देकर मैंने मायावती की पैसे की हवास के खिलाफ जंग छेड़ी है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, बसपा सुप्रीमो को 22 सितम्बर को होने वाली रैली में हमारी ताकत का अंदाजा लग जायेगा।
- इसके साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो को श्वेत पत्र जारी कर कार्यकर्ताओं के पैसे का हिसाब देने को कहा है।
- उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाते हुए कहा कि, पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति से ढाई लाख और सामान्य जाति के लोगों से 5 लाख रुपये ले रहीं हैं।
- खुद को दलितों की देवी बताने वाली ही दलितों का उत्पीड़न कर रही है और वो एक ढोंगी है।
सपा सरकार पर हमला:
- सूबे के लॉ एंड आर्डर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि, यूपी प्रदेश अपराध का अखाड़ा बन गया है।
- उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव गुंडों के आगे बेबस हैं, लूट और रेप जैसी घटनाये आम हो गयी हैं।
अम्बेडकर के अपमान पर दी सफाई:
- शुक्रवार को मऊ के एक कार्यक्रम में अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण न करने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, किसी भी महापुरुष की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से पहले साफ़-सफाई होनी चाहिए, नहीं तो वो भी एक अपमान ही होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार