उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में ‘परिवर्तन महारैली’ कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

अमित शाह ने किया संबोधन:

  • स्वामी प्रसाद मौर्य की शक्ति प्रदर्शन रैली को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित किया।
  • रैलीस्थल पर उनके साथ यूपी प्रभारी ओम माथुर, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
  • अमित शाह के संबोधन के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने रैली को संबोधित किया।

बसपा सुप्रीमो पैसे की हवस में अंधी हो गयी हैं:

  • शक्ति प्रदर्शन कर रहे पूर्व बसपा नेता ने बसपा सुप्रीमो पर हमला किया।
  • स्वामी प्रसाद ने कहा कि, मायावती पैसे की हवस में अंधी हो चुकी हैं।
  • भाजपा नेता ने आगे कहा कि, बसपा में जिसकी थैली जितनी भारी होती है उसकी भागीदारी होती है।
  • स्वामी प्रसाद ने बसपा पर धन्ना सेठों की पार्टी होने का आरोप भी लगाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाबा साहब ने हमें संविधान इसलिए दिया है ताकि, हम सब मिलकर चुनाव लड़ सकें।
  • स्वामी प्रसाद ने आगे कहा कि, बसपा से उसके कार्यकर्ता ऊब चुके हैं।
  • साथ ही पार्टी छोड़ने के लिए उन्होंने बसपा सुप्रीमो की लूट को वजह बताया।

बसपा सुप्रीमो के खासम-खास भी भाजपा में शामिल:

  • साल 2011 में मायावती का जूता साफ़ कर सुर्ख़ियों में आये पदम् सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
  • पदम् सिंह के साथ ही बसपा के दो विधायक धर्मपाल सैनी और रमेश कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें