उत्तर प्रदेश में हुए गाली प्रकरण में बसपा सुप्रीमो को खुली चुनौती देने वाली दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

स्वाति सिंह को बनाया महिला मोर्चा का अध्यक्ष:

  • पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।
  • पार्टी ने स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया है।
  • जिसके चलते पार्टी उनकी सीधी टक्कर बसपा सुप्रीमो से करा सकती है।

साधेंगी सवर्ण वोट:

  • भाजपा ने आगामी विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया है।
  • जिसे भाजपा का सवर्ण वोटर कार्ड माना जा सकता है।
  • स्वाति सिंह यूपी के गाली कांड से चर्चा में आई थीं,
  • जब भाजपा नेता और दयाशंकर सिंह को मायावती पर टिप्पणी करने के चलते हटा दिया गया था।
  • बाद में बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह और उनकी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे थे।
  • जिसके बाद भाजपा भी स्वाति सिंह के साथ ‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम किया था।

मायावती की रैली से एक दिन पहले की गयी घोषणा:

  • भाजपा ने स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष मायावती की रैली से एक दिन पहले घोषित किया है।
  • प्रदेश के गाली कांड के बाद से यूपी के सवर्णों में बसपा के लिए रोष की भावना घर कर गयी है।
  • वहीँ पीड़िता होने के चलते स्वाति सिंह सहानुभूति के कार्ड पर सवर्णों और प्रदेश की महिलाओं के वोट को आकर्षित कर सकती हैं।
  • गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले स्वाति सिंह ने यह कहा था कि, वो मायावती के खिलाफ किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
  • शायद इसीलिए भाजपा यह मौका चूकना नहीं चाहती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें