उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा राजनीति के केन्द्र में है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा आज अयोध्या दौरे रहें। डॉक्टर महेश शर्मा ने अयोध्या में राम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी किये। उसके बाद कारसेवक पुरम में जनसभा को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने आज अयोध्या में 8 घण्टे व्यतीत किये। इस दौरान उन्होंन अयोध्या को कई सौगाते भी दी। इससे पहेल सीएम अखिलेश यादव अयोध्या को थीम पार्क की सौगात दे चुके हैं।

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रहने वाला हर व्यक्ति संत से कम नहीं है।
  • केन्द्र सरकार का लक्ष्य अयोध्या को विश्व पर्यटन स्थल बनाना है’।
  • उन्होंने कहा कि आज मुझे रामलला सरयू के दर्शन का मौका मिला।
  • भगवान राम के आदेश पर कार्य करने की जिम्मेदारी पीएम की है।
  • उन्होने कहा कि राम की भूमि से संस्कार मिलते हैं हमारे पास उनके संस्कार और संस्कृति है।
  • इस दौरान केन्द्रीय मंत्री राम मंदिर निर्माण के सवालों पर बोलने से बचते नजर आयें।
  • मंदिर निर्माण के सवालों पर केन्द्रीय मंत्री ने चुप्पी साध ली।
  • राम मंदिर के मुद्दे पर महेश शर्मा ने किसी भी मंच से कोई बात नहीं कही।
  • वे पूरा दिन सिर्फ रामायण संग्रहालय के विषय पर बोलते रहें।
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने यहां कनक भवन का दर्शन कर कनक बिहारी जू का आशीर्वाद लिया।

यूपी चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा बनायेगी भाजपा- सुब्रमण्यम स्वामी

दौरे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीः

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके अयोध्या दौरे का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
  • वे यहां पर्यटन मंत्री के रूप में आ रहे हैं। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
  • यह अयोध्या और पूरे देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकार की कोशिश का हिस्सा है।
  • यह दौरा सरकार के विकास के एजेंडे का हिस्सा है।
  • बता दें, म्‍यूजियम रामायण सर्किट का हिस्सा होगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 225 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
  • इनमें 151 करोड़ रुपए विशेष तौर पर केवल अयोध्या के लिए हैं जो इस सर्किट का केंद्र है।

हिन्दू महासभा 8 नवम्बर को रखेगा राम मंदिर निर्माण की नींव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें