समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों के साथ कॉमन सिविल कोड पर भी अपने विचार रखे।

कॉमन सिविल पर अभी कुछ नहीं कहेंगे:

  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने कॉमन सिविल कोड पर कुछ भी कहने से इंकार किया।
  • उन्होंने कहा कि, इस पर अभी कुछ नहीं कहेंगे।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कॉमन सिविल कोड का प्रस्ताव सबसे पहले लोहिया ने रखा था।
  • उन्होंने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, गीता, रामायण, कुरान सभी में इंसानियत का सन्देश दिया गया है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, लड़ो मत धार्मिक ग्रन्थ पढ़ो और इंसानियत का सन्देश पहुँचाओ।

कॉमन सिविल कोड को लेकर कोई विवाद नहीं:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कॉमन सिविल कोड को लेकर अभी कोई विवाद नहीं है और आगे भी नहीं होना चाहिए।
  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने परिवार में विवाद के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, हमारे परिवार में कोई विवाद नहीं है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, तीन पीढ़ियों से हमारे परिवार में कोई विवाद नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चुनावी रथ, साइकिल और हेलीकाप्टर सब कुछ चलेगा।
  • मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि, जो सवारी मिलेगी उससे चलेंगे और प्रचार करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें