उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव के अन्य चरणों के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी क्रम में गुरुवार 16 फरवरी को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, अपने दौरे के तहत रविशंकर प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन में कानून मंत्री ने समाजवादी सरकार पर खुलकर हमला बोला।

खुलेआम पत्रकारों को धमकी:

  • यूपी चुनाव के तहत गुरुवार 16 फरवरी को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी सरकार पर खुलकर हमला बोला।
  • सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, सपा के मंत्री खुलेआम पत्रकारों को धमकी देते हैं।
  • इसी में अखिलेश पर तंज कसते हुए कानून मंत्री ने कहा कि, और अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है।

जनता अपराधों से त्रस्त:

  • केन्द्रीय कानून मंत्री ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता अपराधों से त्रस्त हो चुकी है।
  • केन्द्रीय कानून मंत्री ने आगे अखिलेश यादव पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी आपका काम नहीं आपका का अपराध बोलता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें