उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके है। अब सभी राजनीतिक दल आगामी सभी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। वहीं पार्टियां एक-दूसरे पर हमला करने से नहीं चूक रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार ने गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर सपा-कांग्रेस गठनबंधन पर हमला किया।

सपा-कांग्रेस मजबूरी का गठबंधन

  • केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार ने बुधवार को गोरखपुर में सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मज़बूरी में कांग्रेस से गठबंधन किया है।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है, इसलिए कांग्रेस की मजबूरी सपा है।
  • उन्होंने कहा कि पारिवारिक कलह के कारण सपा गठबंधन के लिए मजबूर हुई है।
  • अनन्त कुमार ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा में गुंडाराजी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

विरोधियों के नाम पर वार

  • अनन्त कुमार ने विरोधी पार्टियों के नाम के नए मतलब बताएं।
  • उन्होंने कहा कि सपा मतलब माफिया और कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार है।
  • वहीं उन्होंने पीएम और बीजेपी की तरीफ करते हुए कहा,
  • नरेंद्र मोदी यानी बीजेपी विकास, सपा यानी विना।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विकास, सुशासन और रोजगार के बारे में सोचा।
  • लेकिन यूपी चुनाव में कांग्रेस और सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें