उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 5 बजते ही थम गया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इसके बाद कोई भी पार्टी और प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। 27 फरवरी को चौथे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें एक सीट अंबेडकरनगर की आलापुर भी शामिल थी, लेकिन इस पर एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने से फिलहाल इस सीट का चुनाव टाल दिया गया है।

थम गया पांचवें चरण का चुनाव प्रचार

  • शनिवार को घंडी में 5 बजते ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार पर रोक लग गई।
  • इसके बाद पांचवें चरण में शामिल सभी 11 जिलों में पार्टी और प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार रोकना पड़ा।
  • वहीं प्रचार थमने के बाद सभी 11 जिलों में शराब, बीयर और भांग की दुकानें भी 27 फरवरी को चुनाव संपन्न होने तक बंद रहेंगी।
  • साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्यों की सीमा पर चौकसी भी बड़ा दी गई है।
  • साथ ही इन 11 जिलों और इनसे जुड़े यूपी के अन्य जिलों की सीमाएं भी सील कर दी जाएगी।
  • इस बार चुनाव में सुरक्षा के इंतेजाम और भी पुख्ता किये जा रहे हैं,
  • क्योंकि इससे पहले चरण में कुछ जगहों पर बूथों में हंगामा होते नज़र आया था।
  • इसलिए चुनाव आयोग इस बार कोई खतरा नहीं उठाना चाहता है।

पांचवें चरण का चुनाव (एक नज़र में) 

  • मतदान तिथि : 27 फरवरी
  • जिलों की संख्या : 11
  • कुल विधानसभा सीट : 51
  • कुल उम्मीदवार : 607
  • जिले : फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती व संतकबीर नगर।
  • कुल मतदाता : 1.84 करोड़
  • पुरूष मतदाता : 99 लाख
  • महिला मतदाता : 85 लाख

2012 में इन सीटों पर स्थिति

  • बता दें कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर सपा सबसे आगे थी।
  • आलापुर विस सीट को मिलाकर कुल 52 सीटों पर चुनाव हुए थे।
  • इसमें सपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिली थी
  • वहीं बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थी।
  • इनके आलावा बसपा को तीन और पीस पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली थी।

एक सीट पर 9 को होगा चुनाव

  • अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा की सीट पर चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है।
  • इस सीट पर एक प्रत्याशी की मृत्यु होने की वज़ह से 9 फरवरी को चुनाव होने की चर्चा है।
  • इस सीट पर करीब 10 उम्मीदवार हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें