उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान आज संपन्न हो गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 7 बजे मतदान संपन्न हुआ. बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, अमेठी और सुलतानपुर की 51 सीटों पर मतदान समाप्त हुआ. चुनाव परिणाम 11 मार्च को घोषित किये जायेंगे.

आज के मतदान की मुख्य बातें:

  • बहराइच के पयागपुर में 3 और कैसरगंज में 2 EVM ख़राब हुई हैं.
  • कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह और संजय सिंह ने डाला अपना वोट.
  • सुलतानपुर में सपा विधायक अनूप संडा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया.
  • बलरामपुर के देवीपाटन की बूथ संख्या 292 पर ईवीएम ख़राब हुई.
  • श्रावस्ती में महिलायें भी बढ़-चढ़कर मतदान कर रही हैं.
  • गायत्री प्रसाद प्रजापति, अमिता सिंह और संजय सिंह ने अमेठी में आज मतदान किया.
  • अयोध्या में पूर्व महंत ज्ञानदास ने मतदान किया.
  • विनय कटियार ने मतदान किया.
  • इटवा विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कामदा में EVM खराब होने के कारण मतदान रुक गया है.
  • मतदान के दौरान बहराइच जिले के एक पोलिंग बूथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक मृत घोषित 62 वर्षीय बुजुर्ग मतदान करने पहुंच गया.
  • विधानसभा डुमरियागंज गर्दहिया बूथ नम्बर 288 की EVM मशीन हुई ख़राब, ग्रामीणों की लम्बी लाइन लगी.
  • गोंडा के मेहनौन विधानसभा बूथ संख्या 306 रामपुर दुभावल में बॉम्बे में नौकरी करने वाले अब्दुल को नहीं डालने दिया जा रहा है वोट.
  • संतकबीरनगर में सपा के पूर्व बाहुबली सांसद भालचंद यादव ने डाला अपना वोट, प्रशासन ने किया नजरबन्द।
  • बलरामपुर: तुलसीपुर विधानसभा के हड़पुर जनकपुर में विकास ना होने के कारण लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार।
  • वहीँ बलरामपुर में मतदान कर घर पहुँचते ही एक वृद्ध की मृत्यु होने की सूचना भी है.

शाम 3 बजे तक 57.36 % मतदान:

  • बहराइच: 59.50 %
  • श्रावस्ती : 61.50 %
  • सिद्धार्थनगर: 51.82 %
  • बस्ती: 57.61 %
  • बलरामपुर: 54.25 %
  • गोंडा : 56.73 %
  • फैजाबाद : 60.14 %
  • अंबेडकरनगर :64.74 %
  • संतकबीरनगर : 52.31 %
  • अमेठी: 56.25 %
  • सुलतानपुर: 56.53 %

दोपहर 3 बजे तक 49.19 % मतदान:

  • बहराइच: 51.99 %
  • श्रावस्ती : 54.00 %
  • सिद्धार्थनगर: 47.70 %
  • बस्ती: 50.26 %
  • बलरामपुर: 45.25 %
  • गोंडा : 47.94 %
  • फैजाबाद : 49.60 %
  • अंबेडकरनगर :54.02 %
  • संतकबीरनगर : 41.67 %
  • अमेठी: 49.75 %
  • सुलतानपुर: 48.49 %

दोपहर 1 बजे तक 38.12 % मतदान:

  • बहराइच: 40.69 %
  • श्रावस्ती : 42.00 %
  • सिद्धार्थनगर: 35.30 %
  • बस्ती: 38.69 %
  • बलरामपुर: 36.25 %
  • गोंडा : 36.41 %
  • फैजाबाद : 41.16 %
  • अंबेडकरनगर :42.38 %
  • संतकबीरनगर : 35.72 %
  • अमेठी: 36.25 %
  • सुलतानपुर: 35.32 %

सुबह 11 बजे तक करीब 23.24 % मतदान:

  • बहराइच: 25.62 %
  • श्रावस्ती : 26.50 %
  • सिद्धार्थनगर: 21.38 %
  • बस्ती: 11.17 %
  • बलरामपुर: 21.50 %
  • गोंडा : 22.14 %
  • फैजाबाद : 25.41 %
  • अंबेडकरनगर : 24.80 %
  • संतकबीरनगर : 21.00 %
  • अमेठी: 22.75 %
  • सुलतानपुर: 21.64 %

सुबह 9 बजे तक करीब 10.78 % मतदान:

  • बहराइच: 12.50 %
  • श्रावस्ती : 12.85 %
  • सिद्धार्थनगर: 9.04 %
  • बस्ती: 11.17 %
  • बलरामपुर: 8.25 %
  • गोंडा : 11.29 %
  • फैजाबाद : 12.08 %
  • अंबेडकरनगर : 10.15 %
  • संतकबीरनगर : 7.67 %
  • अमेठी: 12.25 %
  • सुलतानपुर: 10.10 %
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें