हाल ही में एक निजी चैनल द्वारा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत ओपिनियन पोल का एक कार्यक्रम चलाया गया था, जिसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की दौड़ ने सबसे आगे चल रही है।

सर्वे देखकर भाजपा में ख़ुशी- मुख़्तार अब्बास नकवी:

  • ओपिनियन पोल में सरकार बनाने की दौड़ में भाजपा सबसे आगे चल रही है।
  • जिसके बाद भाजपा नेताओं में भी ख़ुशी का संचार हो गया है।
  • भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि, सर्वे देखकर भाजपा में ख़ुशी की लहर है।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी में भाजपा का आना तय है।

बहुमत के साथ बनायेंगे सरकार:

  • भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने ये भी कहा कि, यूपी में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सपा, कांग्रेस और बसपा का पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुका है।
  • साथ ही उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए इन तीनों पार्टियों को जिम्मेदार बताया।
  • भाजपा नेता ने कहा कि, जनता मजबूती के साथ बदलाव चाहती है।
  • उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और अन्य दलों का सूपड़ा साफ़ हो जायेगा।
  • साथ ही उन्होंने यूपी की जनता का तीनों पार्टियों से विश्वास उठने की भी बात कही।

उत्तर प्रदेश के लोग राष्ट्रवादी:

  • भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोग बहुत राष्ट्रवादी लोग हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने यूपी के लोगों को राजनीतिक तौर पर परिपक्व बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता सब पर नजर रखती है और तीनों पार्टियाँ यूपी की जनता का विश्वास तोड़ चुकी हैं।
  • इसलिए आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें