उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला विधेयक पारित हो गया।
विधायकों को अब मिलेंगे 1 लाख 93 हजार रुपये:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला विधेयक पारित हो गया।
- जिसके बाद यूपी विधायकों के वेतन में करीब 250 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
- अब विधायकों को तनख्वाह में करीब 1 लाख 25 हजार रुपये मिलेंगे।
- वहीँ सभी भत्तों के साथ यह वेतन करीब 1 लाख 93 हजार रुपये होगा।
- विधायकों की सैलरी में 250 फ़ीसदी की वृद्धि सिर्फ पिछले डेढ़ साल में हुई है।
आम आदमी की इनकम में मात्र 20 फ़ीसदी की ग्रोथ:
- यूपी में विधेयक संशोधन बिल के तहत विधायकों की सैलरी में करीब 250 फ़ीसदी की ग्रोथ हुई है।
- वहीँ पिछले 20 सालों में एक आम आदमी की इनकम में मात्र 20 फ़ीसदी की ग्रोथ हुई है।
- साल 2012-13 के दौरान सूबे में प्रति व्यक्ति आय 33482 रुपये थी
- जो साल 2013-14 में बढ़कर 36250 हो गयी।
- इसके बाद साल 2014-15 में यह प्रति व्यक्ति आय 40373 रूपए हो गयी।
- इस तरह आम आदमी की इनकम में पिछले 2 सालों में सिर्फ 20 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है।
यूपी में करोड़पति विधायकों का प्रतिशत बहुत ज्यादा:
- यूपी विधानसभा में मौजूदा समय के विधयाकों में 67 फ़ीसदी करोड़पति हैं।
- वहीँ सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक समाजवादी पार्टी के पास हैं।
- सपा में करोड़पति विधायकों की संख्या 140 है।
- वहीँ बसपा में यह संख्या 63 है।
- भाजपा के 32, कांग्रेस के 18 और रालोद के 7 विधायक करोड़पति हैं।
बढ़ेगा जनता पर भार:
- विधायकों की सैलरी बढ़ने के बाद सरकारी कोष पर करीब 1 अरब 28 करोड़ 89 लाख रुपये का भार आएगा।
- जिसकी भरपाई राज्य सरकार जनता पर करों का दबाव बनाकर करेगी।
- गौर करने वाली बात यह है कि, हाल ही में सपा सरकार ने कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने वाले विधेयक को भी पारित कराया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार