उत्तर प्रदेश के विधायकों को अखिलेश सरकार चुनावी तोहफा देने जा रही है, जिसके तहत विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों की सैलरी बढ़ाने का बिल पेश कर दिया गया है।

विधायकों की बेसिक सैलरी में 150 फ़ीसदी ग्रोथ:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला विधेयक सदन में पेश कर दिया है।
  • इस बिल के पास होते ही विधायकों की बेसिक सैलरी में 150 फ़ीसदी की ग्रोथ हो जाएगी।
  • जिसके बाद विधायकों की सैलरी सभी भत्तों सहित 1 लाख 25 हजार रुपये हो जाएगी।
  • इस बढ़े हुए वेतन में बेसिक सैलरी, निर्वाचन अलाउंस, सचिव अलाउंस और मेडिकल अलाउंस जुड़ा होगा।

राज्य सरकार पर बढेगा बोझ:

  • इस विधेयक के पारित होने के बाद विधायकों की बेसिक सैलरी में करीब 150 फ़ीसदी की ग्रोथ होगी।
  • जिसके लिए यूपी राज्य विधानमंडल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) बिल विधानसभा में पेश किया गया।
  • इस विधेयक के पारित होने पर राज्य सरकार के कोष पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
  • जो करीब 1 अरब 28 करोड़ 89 लाख रुपये होगा।
  • गौरतलब है कि, पिछले दिनों ही विधानसभा में कैबिनेट मंत्रियों के वेतन बढ़ाने वाला बिल पेश किया गया था।

करोड़पति विधायकों को चाहिए वेतन भत्ते:

  • एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक रिफार्म ने विधानसभा चुनावों में दिए गए एफिडेविट के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है।
  • जिसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा के करीब 67 फ़ीसदी विधायक करोड़पति हैं।

करोड़पति विधायकों में समाजवादी सरकार पहले नंबर पर:

  • विधानसभा के करोड़पति विधायकों की सूची में समाजवादी सरकार पहले नंबर पर है।
  • सपा: 140 विधायक करोड़पति।
  • बसपा: 63 विधायक करोड़पति।
  • भाजपा: 32 विधायक करोड़पति।
  • कांग्रेस: 18 विधायक करोड़पति।
  • राष्ट्रीय लोक दल: 7 विधायक करोड़पति।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें