हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस को वीकऑफ़ मिलने की योजना बनायीं गयी थी, जो कल गुरुवार से शुरू हो गयी।

हर 11वें दिन रहेगी एक पुलिसकर्मी को छुट्टी:

  • उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों को वीकऑफ देने की योजना शुरू हो गयी है।
  • जिसके तहत हर 11वें दिन एक पुलिसकर्मी को छुट्टी मिलेगी।
  • इस हिसाब से रोजाना करीब 15,003 पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहेंगे।

हर 1210 लोगों पर एक पुलिसकर्मी:

  • यूपी में अब से हर रोज करीब 15,003 पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहेंगे।
  • जिससे सूबे की आबादी का एक बड़ा हिस्सा असुरक्षित हो जायेगा।
  • सूबे की मौजूदा स्थिति यह है कि, करीब 1210 लोगों पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी है।
  • जबकि, नियम के मुताबिक यह आंकड़ा 547 पर एक पुलिसकर्मी होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदा स्थिति:

  • प्रदेश में पुलिस की मौजूदा स्थिति कुछ ख़ास अच्छी नही है।
  • जितने पुलिसवाले ऑन ड्यूटी हैं, लगभग उतने ही पद डिपार्टमेंट में रिक्त पड़े हुए हैं।
  • उत्तर प्रदेश की जनसँख्या: 2011 की जनगणना के अनुसार, 19.98 करोड़।
  • ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी: 1 लाख 65 हजार।
  • रिक्त पद: 1 लाख 90 हजार।

उत्तर प्रदेश में अपराध के आंकड़े:

  • पिछले एक सालों में यूपी में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है।
  • 15 मार्च 2016 से 18 अगस्त 2016 तक 1012 रेप केस।
  • 4520 महिला उत्पीड़न के मामले।
  • 1386 लूट की घटनायें।
  • 86 डकैती के मामले।
  • इस हिसाब से हर रोज 8 रेप, 37 महिला उत्पीड़न, 11 लूट की वारदात और हर डेढ़ दिन में एक डकैती की वारदात होती है।

फ़ैल हो चुका है ये प्रोजेक्ट:

  • गौरतलब है कि, राजधानी लखनऊ समेत कानपुर और लखीमपुर खीरी में यह प्रोजेक्ट पहले ही दम तोड़ चुका है।
  • लखीमपुर के मोहम्मदी थाने में यह प्रोजेक्ट मई महीने में शुरू किया गया था।
  • जिसमें 5 दिन में केवल 3 पुलिसवालों को ही छुट्टी मिली थी।
  • जिसके बाद काम के दबाव में यह योजना खत्म करनी पड़ी थी।

बिना रिक्त पदों पर भर्ती के यह वीकऑफ मैनेज करना बड़ा चैलेंज:

  • पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अखिलेश यादव का वीक ऑफ प्लान का स्वागत है।
  • लेकिन यह योजना बिना खाली पड़े पदों की भर्ती के संभव नहीं है।
  • ऐसे में वीक ऑफ मैनेज करना बड़ा चैलेंज होगा।
  • वहीँ पूर्व डीजीपी ने पूछा कि, क्या एक दिन के वीक ऑफ से लय तनाव समाप्त हो जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें