उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने आज राजधानी लखनऊ में यूथ कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

Varun Gandhi

सत्ता से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत:

  • पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने आज लखनऊ में यूथ कॉन्क्लेव को संबोधित किया।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, सत्ता से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत है।
  • उन्होंने केरल में एक मामले में रोशनी डालते हुए कहा कि, लोन नहीं मिला था इस वजह से जोजफ ने आत्महत्या की थी।
  • भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, विजय माल्या लोन चुकाने के बजाय देश छोड़कर भाग गए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पीलीभीत के गरीब किसान को माल्या के गारंटर के तौर पर अरेस्ट किया गया।
  • वरुण गाँधी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, तीन चौथाई हिन्दुस्तानी 5 हजार रूपए महीने में कमाता है।
  • जिससे वो 5 लोगों के परिवार का पेट भरता है।

Varun Gandhi

  • स्वास्थ्य मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, देश के हालत बहुत ख़राब है।
  • 72 फ़ीसदी लोग गंभीर बीमारी का इलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समस्याओं की जड़ राजनीति है, आर्थिक रूप से मजबूत नेता बनता है और सदन में सैलरी बढ़ाने के लिए चिल्लाता है।
  • भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, 2009 में जो भी सैलरी मिली, उससे किसानों की मदद की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जाति-धर्म से ऊपर उठने की जरुरत है।
  • साथ ही वरुण गाँधी ने राजनीति परिवार से हटकर नौजवानों को लेने की बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें