उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने पार्टी के चेहरे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो शांत हो रहे विवाद को फिर से हवा दे सकता है।

यूपी चुनाव में सपा प्रमुख और अखिलेश को बताया चेहरा:

  • सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के विवादित बयान से पार्टी के अन्दर एक बार फिर से घमासान की स्थिति बन सकती है।
  • सपा उपाध्यक्ष ने ये सभी बातें इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
  • उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख और सीएम अखिलेश दोनों ही पार्टी का चेहरा होंगे।
  • कार्यक्रम में सपा उपाध्यक्ष नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से बचते नजर आये।

सपा प्रमुख संगठन और सीएम होंगे विकास का चेहरा:

  • सपा उपाध्यक्ष के अनुसार, 2017 के चुनाव में पार्टी दो चेहरों पर चुनाव लड़ेगी।
  • जिसमें सपा प्रमुख संगठन का और सीएम अखिलेश विकास का चेहरा होंगे।
  • गौरतलब है कि, सपा उपाध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव की भूमिका पर कोई भी बात नहीं छेड़ी।
  • प्रदेश अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, शिवपाल के नेतृत्व में पार्टी के संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

सपा ने पूरे किये सभी वादे:

  • नंदा ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर विकास में सहयोग न देने का आरोप लगाया।
  • साथ ही उन्होंने दावा किया कि, अखिलेश सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने वादों से आगे बढ़कर काम किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें