उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन की तैयारियों में जुटी सूबे की सत्तासीन समाजवादी पार्टी कांग्रेस को भी अपने साथ ला सकती है। यूं तो कांग्रेस पिछले चुनावों में चौथे पायदान पर रही हैं। लेकिन सपा का साथ मिलने के बाद कांग्रेस अपना खोया हुआ वजूद वापस पा सकती है।

  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिवाली मनाकर आज दिल्ली लौटे सपा प्रमुख ने कांग्रेस रणनीतिकार प्रशान्त किशोर से मुलाकात की।
  • मुलायम सिंह से प्रशान्त किशोर की इस मुलाकात को सपा और कांग्रेस की नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है।
  • मालूम हो कि इससे पहले लखनऊ से दिल्ली पहुंचे मुलायम ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह के साथ लंबी मुलाकात की।
  • बताया जा रहा है अमर सिंह करीब 4 घण्टे से अधिक सपा प्रमुख के आवास पर रहें।
  • इस दौरान अमर सिंह की करीबी जयाप्रदा भी उनके साथ मौजूद रहीं।
  • इस दौरान दो घण्टे की मंत्रणा के बाद अमर सिंह वहां से निकलते हैं और फिर वापस आते हैं।

महागठबंधन में शामिल होगी कांग्रेस?

  • इस बार अमर सिंह के साथ गाड़ी में एक और शख्स दिखाई देता है।
  • बताया जा रहा है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशान्त किशोर हैं।
  • इस दौरान अमर सिंह के साथ मुलायम की एक लम्बी बैठक चलती है।
  • माना जा रहा है पीके के साथ मुलायम इस बैठक में महागठबंधन का ताना-बाना बुन रहें हैं।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पहले ही कह चुकें हैं कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी कुछ भी करने को तैयार हैं।
  • भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सपा, कांग्रेस को अपने साथ लाने से भी गुरेज नहीं करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें