भारत में पंचायत के चुनाव हों या प्रधानमंत्री के, यहां कुर्सी के लिए नेता पूरा जोर लगा देते हैं| सहारनपुर की गंगोह सीट सभी दल के लिए काफी महत्वपूर्ण है |

साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसको लेकर फिलहाल सभी दल सक्रिय हो गए हैं|

चुनावों के लिए रणनीति बनाना आवश्यक हैं लेकिन यह लोकतंत्र है, यहां अंत में वही होगा जो जनता चाहेगी|

फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के योगी आदित्यनाथ यूपी की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं, लेकिन विपक्ष उनकी कुर्सी छीनने का भरपूर प्रयास करेगा|

सहारनपुर की गंगोह सीट सभी दल के लिए काफी महत्वपूर्ण है|

इस सीट का इतिहास है कि यह जब से अस्तित्व में आई है, यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ही कमल खिला है|
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दे कि इस सीट पर 2019 में उपचुनाव भी हो चुका है जिसमे भी बीजेपी के ही प्रत्याशी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को हराया था|

क्या कहता है इस सीट का जातीय समीकरण
इस सीट पर वर्तमान में लगभग 4 लाख मतदाता हैं जिनमे मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं|
मुस्लिम मतदाता लगभग 93 हजार|
इसके बाद दलित 47 हजार वहीं गुर्जर मतदाता 30 हजार सैनी और मौर्य 20 हजार|
करीब 15 हजार राजपूत, 13 हजार ब्राह्मण और कश्यप 15 हजार से अधिक हैं|

अब बात 2017 के चुनावो की

तब इस सीट पर 357574 मतदाता थे|
जिनमे 192197 मतदाता पुरुष और 165338 महिला मतदाता थी|
अन्य मतदाताओं की संख्या 10 थी|
तब बीजेपी के प्रदीप कुमार ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 38028 वोटों से हराया था|
उस समय प्रदीप कुमार को 99446 वोट मिले थे वहीं 61418 नोमान मसूद को मिला था|
तब कुल 257464 मतदाताओं ने वोट किया था|
जिनमे 136862 पुरुष मतदाता थे महिला मतदाता 119888 थी|
पोस्टल वोटों की संख्या 714 थी|
तब 10 प्रत्याशी मैदान में थे|
पोलिंग स्टेशनों की संख्या 356 थी|
वोटिंग प्रतिशत 72.01 था|

2019 के उपचुनावों की भी बात कर हो लेते हैं

2019 के उपचुनाव का कारण प्रदीप कुमार को लोकसभा का टिकट मिलना था|
इस उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी |
तब इस सीट पर बीजेपी के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 मतों से हराया था|

क्या था 2012 का हाल

2012 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 2 महिला प्रत्याशी भी थी|
317224 कुल मतदाता थे जिनमे 174355 पुरुष तो 142869 महिला मतदाता थी|
जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या शून्य थी|
उस चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप कुमार ने एसपी के रुधिर सेन को 4023 वोट से हराया था|
प्रदीप कुमार को 65149 वोट तो रुधिर सेन को 61126 वोट मिला था|
तब 229095 वोट पड़े थे जिनमे 124719 पुरुष तो 103718 महिला मतदाताओं ने वोट डाला था|
पोस्टल वोटों की संख्या भी 586 थी|
पोलिंग स्टेशनों की संख्या 312 थी|
वोट प्रतिशत 72.22 था|

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें