उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए जाना जाता है| क्या कहता है मेरठ सदर सीट का जातिगत समीकरण,किसका होगा राजतिलक? साथ ही कृषि उद्योग के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर कैंची के छोटे-बड़े कई कारखाने हैं |

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जिले की सात में से 6 विधानसभा सीटें जीती थी |

जबकि मेरठ विधानसभा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी |

यहां से मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी हैं|

जानिए क्या है इस सीट का जातीय समीकरण…
वर्तमान समय में मेरठ सदर सीट पर लगभग 3 लाख 50 हजार मतदाता हैं|

जिनमे मुस्लिम और जाट मतदाता लगभग42000,42000 हैं |

साथ में 25000 ओबीसी और 20000 ब्राम्हण ठाकुर हैं|

इसके साथ साथ लगभग 18000 एससी एसटी और 8000 सैनी और 10000 त्यागी लोग हैं |

2017 के चुनावों की बात करे तो यहां से समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई को यह चुनाव हरा दिया था |

इस चुनाव में सपा के रफीक अंसारी को 103217 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेई को 74448 वोट मिले थे|

वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के पंकज जूली को 12636 वोट मिले थे |

रफीक अंसारी ने लक्ष्मीकांत वाजपेई को 28769 वोट से हराया था |

उस समय इस सीट पर 302214 मतदाता थे जिनमे 166032 पुरुष और 136160 महिला मतदाता थी|

जिनमे से 112481 पुरुष और 82807 महिला मतदाताओं ने वोट किया था |

पोलिंग बूथों की संख्या 319 थी जबकि वोट प्रतिशत 64.70था जबकि 195526 वोट पड़े थे|

जबकि कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी |

बात 2012 के चुनावों की भी कर लेते हैं

2012 में इस सीट पर 278779 मतदाता थे |

जिनमे 152617 पुरुष और 126209 महिला मतदाता थी|

जिनमे से 103617 पुरुष और 75433 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था |

जिनकी कुल संख्या 179178 थी|
जबकि पोलिंग बूथ की संख्या 296 थे|

वहीं वोट प्रतिशत 64.26 था|

जबकि 15 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी थी |

इस चुनाव मे बीजेपी के लक्ष्मीकांत वाजपेई ने एसपी के रफीक अंसारी को 6278 वोट से हराया था|

इस चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेई को 68154 जबकि रफीक अंसारी को 61874वोट मिले थे |

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें