उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा का हमारा अगला पड़ाव है जिला सहारनपुर और सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट |
कभी ये सीट बसपा का अभेद्य किला मानी जाती थी। लेकिन 2017 की अंधी में बीजेपी ने इस किले में भी सेंध लगा दी|

आइए आपको बताते हैं इस सीट का जातीय समीकरण

नकुड़ विधानसभा सीट पर वर्तमान पर लगभग 3 लाख 60 हजार मतदाता हैं|
अगर हम नकुड विधानसभा के जातिगत आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज़्यादा 1,20,000 मुस्लिम मतदाता हैं|
दूसरे नंबर 50 हज़ार अनूसचित जाति के मतदाता हैं|
जबकि तीसरे नंबर पर 40 हज़ार गुर्जर मतदात|
चौथे नंबर पर 35 हज़ार सैनी मतदाता हैं|
पांचवें नंबर पर 25000 कश्यप मतदाता हैं|
जबकि इस विधानसभा में 13 हज़ार जाट,12 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं|

9 हज़ार ठाकुर,8 हजार वैश्य मतदाता व बाक़ी अन्य मतदाता हैं|
2017 के चुनावों की बात करें तो इस सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में थे|
वहीं बीजेपी के धरम सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को 4057 वोट से हराया था
तब इस सीट पर 329580 मतदाता थे जिनमे,पुरुष मतदाता 175728,महिला मतदाता 153847 थे|
जबकि अन्य मतदाता 07 थे जिनमे से
255628 मतदाताओं ने वोट डाला था
जिनमे पुरुष मतदाता 134632,महिला मतदाता 120168 थे|

वही 868 पोस्टल वोट भी डाले गए थे|
2017 में वोट %77.56 था,पोलिंग बूथों की संख्या 347 थी|
2017 में बीजेपी के धरम सिंह सैनी को 94375 वोट जबकि कांग्रेस के इमरान मसूद को 90318 वोट मिले थे|
बात 2012 के चुनाव परिणामों की
कुल मतदाता 298985,पुरुष मतदाता 160380,महिला मतदाता 138575,अन्य मतदाता 30|

जिनमे से 123208 पुरुष,106947 महिला मतदताओ ने वोट किया था जिनकी संख्या 230843 थी|
पोस्टल वोट 688 थे
2012 में इस सीट पर 16 प्रत्याशी मैदान में थे|
बीएसपी के धरम सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को 4564 वोट से हराया था |
तब धरम सिंह सैनी को 89187 वोट वही इमरान मसूद को 84623 वोट मिला था|
पोलिंग स्टेशन 311 थे|
जबकि वोट प्रतिशत 77.21 था|

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें