उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियों ने दांव बिछाना शुरू कर दिया है| सहारनपुर की कुल 7 विधानसभा सीटों में से एक है रामपुर मनिहारान सीट |

यह सीट बीजेपी के लिए खास है|

दशकों के बाद इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हुआ था अब बीजेपी के लिए अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है|
तो आइए जानते हैं रामपुर मनिहारान सीट का जातीय समीकरण…
रामपुर मनिहारन सीट पहली बार 2008 में बनी थी। इस पर पहला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ था|

इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में बीएसपी को जीत मिली थी लेकिन 2017 में योगी-मोदी लहर ने यह सीट बीजेपी के खाते में डाल दी|
क्या कहता है इस सीट का जातीय समीकरण???
कुल मतदाता लगभग 3 लाख 35 हजा
दलित मतदाता सबसे ज्यादा जिनकी संख्या लगभग 70 हजार|

दूसरे नंबर पर मुस्लिम मतदाता लगभग 48 हजार|
तीसरे नंबर पर गुज्जर लगभग 32 हजार ब्राम्हण 28 हजार और लगभग 25 हजार ठाकुर|
लगभग 49000 अन्य मतदाता भी इस सीट पर हैं|
बात 2017 के चुनावों की
2017 में इस सीट पर 297983 मतदाता थे|
जिनमे 161043 पुरुष मतदाता थे जबकि 136938 महिला मतदाता भी थी|
अन्य मतदाताओं की संख्या भी 2 थी|
जबकि 12 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 5 महिला प्रत्याशी भी थी|
2017 में बीजेपी के देवेंद्र कुमार निम ने बीएसपी के रविन्द्र कुमार मोल्हू को मात्र 565 वोट के अंतर से हराया था|
तब देवेंद्र कुमार को 76465 वोट मिले थे वहीं रविन्द्र कुमार को 75870 वोटमिले थे|
2017 में इस सीट पर 218927 मतदाताओं ने वोट डाला था जिनमे पुरुष मतदाता 117290 थे|
जबकि महिला मतदाता 100803 थी|
पोस्टल वोट 833 डाले गए थे|
तब वोटिंग प्रतिशत 73.47 था|
पोलिंग बूथों की संख्या 295 थी|
क्या था 2012 का परिणाम और समीकरण ??
2012 में इस सीट पर कुल मतदाता 266686 थे|

जिनमे 146380 पुरुष मतदाता 120305 महिला मतदाता थी|
जबकि 1 अन्य मतदाता भी था|
2012 में बीएसपी के रविन्द्र कुमार मोल्हू ने कांग्रेस के विनोद कुमार तेज्यान को 26606 वोट से हराया था|

रविन्द्र कुमार को 77274 वोट मिला था वहीं विनोद कुमार को 50668 वोट मिले थे|
तब कुल 195530 वोट डाले गए थे जिनमे 107527 पुरुष तो 87444 महिला मतदाता थी|
560 पोस्टल वोट डाले गए थे|
पोलिंग प्रतिशत 73.32 था|
जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 257 थी|
2012 में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें