किसका होगा राजतिलक ? कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? आज भी पार्टियां जातीय समीकरण के बल पर ही उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकती हैं ये सबको पता है | ऐसे में आइए हम बताते हैं आपको क्या है सहारनपुर सीट का जातीय समीकरण|
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की एक विधानसभा सीट है सहारनपुर देहात विधानसभा सीट |

ये विधानसभा सीट सामान्य है|2012 के पहले तक इस विधानसभा सीट को हरोडा विधानसभा सीट के नाम से जाना जाता था|

2012 के परिसीमन के बाद इस सीट का नाम हरोडा से बदलकर सहारनपुर कर दिया गया थ| हरोडा सीट एससी के लिए आरक्षित थी|

राजनैतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो कभी ये बीएसपी सुप्रीमो मायावती की पारंपरिक सीट थी लेकिन समय बदला और सत्ता भी|
आपको बताते चलें कि 2012 के पहले तक इस विधानसभा सीट को हरोडा विधानसभा सीट के नाम से जाना जाता था|

बात जातीय समीकरण की
इस सीट पर वर्तमान में लगभग 3 लाख 55 हजार मतदाता हैं|
जिनमे मुस्लिम 95 हजार के लगभग तो 65 हजार के करीब दलित मतदाता भी हैं|
गुर्जर, ठाकुर, सैनी, त्यागी, यादव, कश्यप, ब्राह्मण, बनिया और बढ़ई भी लगभग 80 हजार के करीब हैं|
इस सीट पर लगभग 30 हजार जाट प्रजापति कोरी और अन्य जातियों के मतदाता भी हैं|
बात 2017 के चुनावो की 

इस सीट पर 317413 मतदाता थे जिनमे पुरुष मतदाता 171963 थे महिला मतदाता 145440 थी|
अन्य मतदाता 10 थे|
जिनमे से 237445 मतदाताओं ने वोट डाला था|
उसमे 127040 पुरुष मतदाता 109475 महिला मतदाता थी जबकि 960 पोस्टल वोट डाले थे|
इस चुनाव में कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बीएसपी के जगपाल सिंह को 12324 वोट से हराया था|
तब मसूद अख्तर को 87685 वोट तो जगपाल सिंह को 75365 वोट मिले थे|
तब कुल वोटिंग प्रतिशत 74.82%था|
पोलिंग बूथों की संख्या 300 थी|
और कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|
क्या था 2012 के चुनावो का हाल ??
कुल मतदाता 276294 पुरुष मतदाता 151768,महिला मतदाता 124509 अन्य मतदाता 17 थे|
इस चुनाव में बीएसपी के यशपाल ने कांग्रेस के अब्दुल वाहिद को 17113 वोट से हराया था|
यशपाल को 80670 वोट मिले थे वहीं अब्दुल वाहिद को 63557 वोट मिले थे|
तब कुल 203915 मतदाताओं ने वोट डाला था |

जिनमे पुरुष मतदाता 111712 थे महिला मतदाता 91531 थे|
पोस्टल वोट 672 थे|
जबकि कुल मतदान प्रतिशत 73.80%था|
पोलिंग बूथों की संख्या 274 थी|
कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें