Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

आइए बात करतें हैं सहारनपुर नगर विधानसभा सीट की क्या कहता है जातीय समीकरण??

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण

उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा का हमारा अगला पड़ाव है सहारनपुर नगर विधानसभा |
सहारनपुर वैसे तो धार्मिक आधार पर काफी सेंसिटिव माना जाता है|
लेकिन यहां का राजनैतिक माहौल भी कम नहीं है|
7 विधानसभा सीटें हैं इस लोकसभा में जिसमे 2 सीट कांग्रेस,1 सीट समाजवादी पार्टी और बाकी 4 पर बीजेपी है|
यहां धार्मिक मान्यताओं के कई सिद्धपीठ भी है तो राजनैतिक दृष्टि से भी ये जिला काफी संपन्न है|
तो आइए बात करतें हैं सहारनपुर नगर विधानसभा सीट की क्या कहता है जातीय समीकरण??
किसका होगा राजतिलक
वर्तमान में इस सीट पर लगभग 4 लाख 25 हजार मतदाता हैं जिनमे,मुस्लिम मतदाता लगभग 1.5 लाख हैं|
दूसरे नंबर पर 70 हजार पंजाबी,तीसरे नंबर पर सिख 65 हजार|
चौथे नंबर पर दलित 40 हजार,पांचवे नंबर पर ब्राम्हण 20 हजार,गुज्जर 15 हजार,जैन 15 हजार
और अन्य जातियों के भी लगभग 15 हजार लोग हैं|

आइए अब बात करते हैं 2017 के आंकड़ों की

2017 में इस सीट पर 393564 मतदाता थे|
जिनमे 210503 पुरुष मतदाता 183024 महिला मतदाता और 37 अन्य मतदाता थे|
2017 में इस सीट पर एसपी के संजय गर्ग ने जीत दर्ज की थी|
उस चुनाव में संजय गर्ग ने बीजेपी के राजीव गुंबर को 4636 वोट से हराया था|
इस चुनाव में संजय गर्ग को 127210 वोट तो राजीव गुंबर को 122574 वोट मिले थे|
चुनाव में कुल 272524 वोट डाले गए थे जिनमे पुरुष मतदाता 146885,महिला मतदाता 124118 अन्य मतदाता 02 थे|
इस चुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 2 महिला प्रत्याशी भी थी|

चुनाव में कुल 69.25% वोट डाला गया था|
जबकि कुल पोलिंग बूथों की संख्या 384 थी|
जब बात चुनावों की हो रही तो एक नजर 2012 के चुनावों पर भी डाल ही लेते हैं

क्या था 2012 का चुनावी गणित

कुल मतदाता 349364 जिनमे पुरुष मतदाता 190567,महिला मतदाता 158770,अन्य मतदाता 30 थे|
जिनमे से 219724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया थे|
उसमें पुरुष मतदाता 121618 थे महिला मतदाता 96736 थी|
जबकि 1380 पोस्टल वोट डाले गए थे|
कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे 1 महिला प्रत्याशी भी थी|
इस चुनाव में बीजेपी के राघाव लखनपाल ने कांग्रेस के सलीम अहमद को 12626 वोट से हराया था|
तब राघव लखनपाल को 85170 वोट मिले थे वहीं सलीम अहमद को 72544 वोट डाले गए थे|
तब वोट प्रतिशत 62.80%था|
जबकि पोलिंग स्टेशन 360 थे|

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

UP Election 2022 : किदवई नगर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : निघासन विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : बरेली कैंटोनमेंट विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
4 years ago
Exit mobile version