Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

क्या कहता है मेरठ जिले की सिवालखास विधानसभा सीट का जातीय समीकरण,किसका होगा राजतिलक?

सिवालखास-विधानसभा-सीट Uttar Pradesh Election Results 2022

सिवालखास-विधानसभा-सीट Uttar Pradesh Election Results 2022

जैसे जैसे हमारी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ही हमारे पास रोचक तथ्य निकल कर आ रहे हैं |
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धड़कन है जिला मेरठ यहां 7 विधानसभा सीटें हैं मौजूदा समय में 6 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी काबिज है | क्या कहता है मेरठ जिले की सिवालखास विधानसभा सीट का जातीय समीकरण,किसका होगा राजतिलक?

सभी पार्टियां वैसे महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे तो उठा रही लेकिन हकीकत कुछ और है |

जो भी पार्टी जातीय समीकरण साधने में कामयाब होगी सत्ता उसकी ही होगी|
तो आइए बात करते हैं मेरठ सिवालखास विधानसभा सीट की 

कुल मतदाता 3 लाख 47 हजार लगभग|

यह सीट मुस्लिम और दलित बाहुल्य है|

लगभग 65 हजार दलित हैं वहीं लगभग 52 हजार मुस्लिम मतदाता हैं|

जाट और गुर्जर मतदाता भी इस सीट पर काफी संख्या में हैं |

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो लगभग 44 हजार मतदाता जाट या गुर्जर समाज से आते हैं|

बाकी सब में ब्राम्हण,ओबीसी,और अन्य जातियों के लोग हैं |

बीते चुनावों में किसकी हुई थी जीत ??
साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सिवालखास सीट पर बीजेपी ने अपना कमल खिलाया था |
इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशियों जितेन्द्र सतवई को 11,407 मतों से जीत प्राप्त हुई थी |
जितेन्द्र सतवई को सिवालखास विधानसभा सीट के मतदाताओं से 72,771 वोट मिले थे |
वहीं समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद 61,364 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे |

आपको बताते चलें कि 2017 के चुनाव में इस सीट पर 320 मतदान केंद्र बनाए गए थे जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में थे |

वहीं 178406 पुरुष मतदाता थे तो महिला मतदाता 140281 थी|

जबकि 127261 पुरुष मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था और 97860 महिला मतदाताओं ने वोट किया था |

यदि वोट प्रतिशत की बात करें तो 70.20 % मतदान इस सीट पर हुआ था
2012 में सिवालखास सीट का हाल

अगर 2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी के गुलाम मोहम्मद लगभग 3000 वोटो से जीत थे |

गुलाम मोहम्मद को 58852 वोट मिले थे वहीं वही दूसरे नंबर पर रहे राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के यशवीर सिंह को 55265 वोट मिले थे |

2012 में इस सीट पर कुल 286459 मतदाता थे |

जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 160420 थी वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 125161 थी वहीं 108588 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला था और 79470 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था |

कुल पोलिंग बूथ 308
वोट% 65.69

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

UP Election 2022 : सहारनपुर नगर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : बख्शी का तालाब विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : झाँसी नगर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version