जैसे जैसे हमारी पश्चिमी उत्तरप्रदेश की चुनावी यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ही हमारे पास रोचक तथ्य निकल कर आ रहे हैं | क्या कहता है मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण,किसका होगा राजतिलक?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धड़कन है जिला मेरठ यहां 7 विधानसभा सीटें हैं

मौजूदा समय में 6 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी काबिज है|

सभी पार्टियां वैसे महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे तो उठा रही लेकिन हकीकत कुछ और है |
जो भी पार्टी जातीय समीकरण साधने में कामयाब होगी सत्ता उसकी ही होगी |

तो आइए बात करते हैं मेरठ हस्तिनापुर विधानसभा सीट की..

जिस पार्टी का MLA इस सीट पर जीता उसने यूपी जीती|

मेरठ जिले की हस्तिनापुर सीट का बेहद अनोखा इतिहास रहा है |

आजादी से अब तक हर बार जिस पार्टी ने इस सीट पर चुनाव जीता है, उसी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है |

अगर 2007 से अब तक की बात करें तो|

साल 2007 में इस सीट पर बसपा के विधायक की जीत हुई थी और सत्ता में भी मायावती की अगुवाही में बसपा की ही सरकार बनी थी |

वहीं साल 2012 में इस सीट पर सपा के विधायक को जीत मिली थी और सत्ता में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा की सरकार बनी थी |
वहीं अगर 2017 की बात करें तो तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था, इस सीट पर भी बीजेपी ही आई |

बात करे मतदाताओं की तो इस सीट पर लगभग 3 लाख 50 हजार मतदाता हैं |

जिनमे लगभग 68 हजार मुस्लिम,65 हजार गुर्जर और 62 हजार एसटी मतदाता हैं जिसकी वजह से ही इस सीट को आरक्षित किया गया है |
वर्तमान समय में इस सीट से विधायक दिनेश खटीक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं |

2017 के चुनावों की बात करें तो

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपना कमल खिलाया था |

यहा से बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश खटीक 36,062 मतों से विजयी हुए थे|

दिनेश खटीक को हस्तिनापुर की जनता से कुल 99,436 वोट मिले थे |

वहीं दूसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के योगेश वर्मा को कुल 63,374 वोट मिले थे|

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रभुदयाल वाल्मीकि 48,951 के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे |

इस सीट पर 2017 में 326217 मतदाता थे जिनमे 181662 पुरुष और 144931 महिला मतदाता थी|

जिनमे से 122502 पुरुष और 99176 महिला मतदाताओं ने वोट डाला था |

जिनकी कुल संख्या 221679 हो रही।जबकि कुल 07 प्रत्याशी मैदान में थे|

कुल पोलिंग बूथ 330 थे वहीं वोट प्रतिशत 67.91 था |

2012 election result

2012 के चुनाव में 299299 मतदाता थे इस सीट पर जिनमे 167315 पुरुष और 132844 महिला मतदाता थी |

इस चुनाव में एसपी के प्रभु दयाल वाल्मीकि ने पीईसीपी के योगेश वर्मा को 6641 वोट से हराया था तब प्रभु दयाल को 46762 वोट मिले थे वहीं योगेश शर्मा को 40101 वोट मिले थे |

कुल पोलिंग बूथ 318
वोट % 61.60

 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरेंआपके शहर का हालवायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें