Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

आगरा दक्षिण विधानसभा से योगेंद्र उपाध्याय का स्वयंसेवक से मंत्री / विधायक बनने का राजनीतिक सफर

आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से तीन बार जीतने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय को योगी सरकार 2.0 में इस बार मंत्री बनाया गया है । योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। जानिए कैसा रहा आगरा दक्षिण विधानसभा से बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय का अभी तक का राजनीतिक सफर ( Yogendra Upadhyaya Political Journey ) .

जानिए कैसा रहा योगेंद्र उपाध्याय का राजनीतिक सफर (Yogendra Upadhyaya Political Journey)

योगेंद्र उपाध्याय बाल स्वयंसेवक रहे और उन्होंने मंडल बौद्धिक प्रमुख का दायित्व संभाला है। वर्ष 1974 में योगेंद्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने । वह एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और नगर मंत्री भी रहे है ।

Agra South MLA Yogendra Upadhyaya Political Journey And Career
Agra South MLA Yogendra Upadhyaya Political Journey And Career

योगेंद्र उपाध्याय वर्ष 1987 में भाजपा के सदस्य बने । उन्होंने महानगर मंत्री, महामंत्री के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व भी संभाला हैं।

1989 में नगर महापालिका के पार्षद बने और पार्षद दल के मुख्य सचेतक भी रहे ।

2012 में पहली बार योगेंद्र उपाध्याय विधायक चुने गए । वर्ष 2017 में दोबारा आगरा दक्षिण सीट से विजयी बने । योगेंद्र उपाध्याय को वर्ष 2020 में भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया ।

2022 मेंआगरा की दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने लगातार तीसरी बार भगवा फहराया।

योगी सरकार के कैबिनेट में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के रूप में जगह मिली हैं।

 

जानिए कैसा रहा यूपी की 403 विधायकों का राजनीतिक सफर

2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मारी थी बाजी, जानिए किसे मिली कितनी सीटें

Get Constituency Wise Election Results of Lok Sabha Elections from 2009 till 2019 

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

पंद्रह हजार वोटों से कम जीत की मार्जिन वाली 115 सीटों पर सबसे ज्यादा राजनीतिक दलों का फोकस है

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : गाजियाबाद जिले में 28,99,484 वोटरों की संख्या है।

Anil Tiwari
3 years ago

ऐसे समझें उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में सोनभद्र जिले के जातिगत समीकरण

Anil Tiwari
4 years ago
Exit mobile version