Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

यूपी चुनाव 2022 : जानिए फतेहपुर जिले में 6 विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी जातिगत समीकरण

Caste Factors of Fatehpur Assembly UP elections 2022 जातिगत समीकरण

Caste Factors of Fatehpur Assembly UP elections 2022 जातिगत समीकरण

Fatehpur : फतेहपुर जिले में चुनाव में जातीय फैक्टर कुछ इस तरह हावी होता है कि बाकी सब कुछ गौड़ हो जाता है। बात सिर्फ जातीय / जातिगत समीकरण ( Caste Factors of Fatehpur ) की है। फतेहपुर जिले में जातिगत समीकरण के अनुसार छह विधानसभा सीटों पर मतदाता भाग्य तय करेंगे।

फतेहपुर जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं।

जहानाबाद विधानसभा
बिंदकी विधानसभा
फतेहपुर विधानसभा
आया शाह विधानसभा
हुसैनगंज विधानसभा
खागा (एससी) विधानसभा

ये भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश चुनाव: एक-एक विधानसभा की जानकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की राजनीति में जातिगत समीकरण काफी मायने रखते हैं

Caste Factors of Fatehpur Assembly Constituencies in UP elections 2022

 

फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा सीट से अपना दल (S) के जय कुमार सिंह जैकी विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा में लगभग 2 लाख 95 हजार मतदाता हैं। जहानाबाद विधानसभा सीट के जातिगत समीकरणों के अनुसार पिछड़ी जातियों का वोट हार-जीत में अहम भूमिका निभाता है।

 

फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा सीट से बीजेपी के करण सिंह पटेल विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा में लगभग 2 लाख 95 हजार मतदाता हैं। बिंदकी विधानसभा कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है । यहां पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण ज्यादातर प्रत्याशी इसी बिरादरी के जीतते आए हैं ।

फतेहपुर जिले के फतेहपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के फतेहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विक्रम सिंह विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के फतेहपुर विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के फतेहपुर विधानसभा में लगभग 3 लाख 30 हजार मतदाता हैं। जातीय समीकरण की बात करें तो इस सीट पर सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के मतदाता जैसे कि लोधी, मौर्य हैं. मुस्लिम मतदाता भी अच्छी तादाद में हैं। क्षत्रिय, ब्राह्मण मतदाता भी फतेहपुर सदर सीट पर निर्णायक स्थिति में हैं। यहां लोधी और मुस्लिम वोट जिस करवट बैठेगा, पलड़ा उसी का भारी होने की उम्मीद है।

 

फतेहपुर जिले के आया शाह विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के आया शाह विधानसभा सीट से बीजेपी के विकास गुप्ता विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के आया शाह विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के आया शाह विधानसभा में लगभग 2 लाख 60 हजार मतदाता हैं। आया शाह विधानसभा सीट के जातिगत समीकरणों के अनुसार सीट पर सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के मतदाता ( निषाद, लोधी, पाल, प्रजापति ) हैं ।  इस सीट पर क्षत्रिय ,ब्राह्मण व वैश्य की संख्या भी ठीकठाक है ।

 

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के रणवेंद्र प्रताप सिंह विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा में लगभग 2 लाख 85 हजार मतदाता हैं। हुसैनगंज विधानसभा सीट के जातिगत समीकरणों के अनुसार अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता काफी है । मौर्य और लोधी वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं । हार-जीत का फैसला अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग के के मतदाता ही तय करते हैं।

 

फतेहपुर जिले के खागा (एससी) विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम

फतेहपुर जिले के खागा (एससी) विधानसभा सीट से बीजेपी के कृष्ण पासवान विधायक चुने गए.

फतेहपुर जिले के खागा (एससी) विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण

फतेहपुर जिले के खागा (एससी) विधानसभा में लगभग 3 लाख 20 हजार मतदाता हैं। खागा (एससी) विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा एससी & ओबीसी वर्ग के मतदाता हैं । ओबीसी वर्ग में आने वाले निषाद, लोधी, पाल और प्रजापति की आबादी ज्यादा है। वहीं, ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्यों की संख्या भी ठीक है। 

 

ये भी पढ़ें 

Fatehpur : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से ज‍िता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में Muslim Voters का असर क‍ितना ?

UP Elections 2022 : यूपी में क्या है मुस्लिम आबादी का गणित ?

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए

Caste Factors of Fatehpur Assembly Constituencies in UP elections 2022

 

Related posts

UP Election 2022 : सहारनपुर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : बुढ़ाना विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version