Mathura Polling Stations, Polling Booths | 2021-2022

विधानसभा चुनाव 2022 नए नियमों के तहत होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। पहले यह मानक 1400 से लेकर 1500 वोटर संख्या तक था । आयोग ने एक हजार से 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : एक-एक विधानसभा की जानकारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की प्राथमिक स्तर की चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इस बार मथुरा जिले के 5 विधानसभाओं में 2219 बूथों ( मतदेय स्थल ) पर मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।

UP Elections 2022 : मथुरा जिले में जो जातिगत समीकरण को साधेगा, वो जीत को गले लगाएगा

UP राज्य में पहले से बने 1,63,494 पोलिंग स्टेशनों से बढ़कर अब 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हो गए हैं। इस प्रकार कुल 10,857 पोलिंग स्टेशनों की बढ़ोत्तरी हुई।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार पांच जनवरी 2022 को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Mathura : जानें कौन किन सीटों पर कितने वोटों से जीता चुनाव 2017 विधानसभा चुनाव

आप राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट electoralsearch.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर  देखी जा सकती है तथा प्रिन्टआउट भी प्राप्त किया जा सकता है।

वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध होंगी, जिस पर Search your name Electoral Roll बटन पर क्लिक कर देखी जा सकती है

मतदान केंद्र, बूथ की स्थिति ( Mathura Polling Stations , Polling Booths 2021-22 )

S.No. Assembly Constituency Polling Booths
1 81-CHHATA 407
2 82-MANT 449
3 83-GOVERDHAN 398
4 84-MATHURA 492
5 85-BALDEV 473

 

मतदेय स्थलों की सूची 2021-22 | जिला मथुरा  ( Mathura Polling Stations Download Link )

1 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में छाता विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

2 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मांट विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

3 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में  गोवर्धन विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

4 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में  मथुरा विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

5 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बलदेव विधानसभा के मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशित सूची

 

Uttar Pradesh News  उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें