Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
UP Elections News 2022

यूपी में पहले चरण के लिए 14 जनवरी से होगा नामांकन, ये है पहले चरण के चुनाव की पूरी जानकारी

UP Election First Phase Assembly Seat Nomination and Polling Date

UP Election First Phase Assembly Seat Nomination and Polling Date

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा । पहले चरण ( UP Elections First Phase ) में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। ये 58 सीटें 11 जिलों की है।

पहले चरण  ( UP Elections First Phase ) के अंतर्गत यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा ।  21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे ।  24 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच  & 27 जनवरी तक उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन वापस लेने का समय होगा । 10 फरवरी को सभी 58 सीटों पर मतदान होगा ।

पहला चरण- 58 सीट
14 जनवरी 2022 –  नोटिफिकेशन

21 जनवरी 2022 – नामांकन दाखिल

24 जनवरी 2022 – नामांकन पत्रों की जांच

27 जनवरी 2022 – नामांकन वापस लेने का समय

10 फरवरी  2022 – मतदान

11 जिले =  शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और अलीगढ़

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : शामली जिले में 1067 मतदेय स्थल (मतदान बूथ ) बनाए गए है। शामली जिले के जातिगत समीकरणों का खेल !

मुजफ्फरनगर जिले में 6 मतदान केंद्र & 84 बूथ बढ़े हैं। मुजफ्फरनगर जिले में 6 विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण जाने !

बागपत जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 11509 वोटर हैं।  जानिए बागपत जिले के 3 विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण

हापुड़ जिले में 1128 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा । हापुड़ जिले में 3 विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी जातिगत समीकरण !

गाजियाबाद जिले में 28,99,484 वोटरों की संख्या है। गाजियाबाद जिले में 3660 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं। गाजियाबाद जिले के 5 विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण !

बुलंदशहर जिले में 26 लाख 24 हजार 763 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बुलंदशहर जिले में 3070 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हुए हैं। ये है बुलंदशहर जिले के 7 विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण

मथुरा जिले के 5 विधानसभा में 18.71 लाख मतदाता हैं। जिले में 2219 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं। मथुरा जिले में जो जातिगत समीकरण को साधेगा, वो जीत को गले लगाएगा ।

UP Election 2022 : आगरा में 34.61 लाख वोटर मतदान करेंगे। आगरा जिले में बढ़ेंगे 25 मतदान केंद्र एवं 129 बूथआगरा का जातिगत समीकरण : कौन सी जाति के सबसे ज़्यादा वोटर्स  

गौतमबुद्ध नगर जिले में 1754 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं। जाने गौतम बुद्ध नगर जिले के 3 विधानसभा सीटें की जातिगत समीकरण

अलीगढ़ में 27,64,934 मतदाता करेंगे मतदान । जिले में मतदान 97 बूथ बढ़े हैं। जाने अलीगढ़ जिले का जातिगत समीकरण : कौन सी जाति के सबसे ज़्यादा वोटर्स ।

58 विधानसभा सीटों पर चुनाव ( UP Elections First Phase ) 

कैराना, थाना भवन, शामली, बुधाना, चरथवली, पुरकाज़ी (एससी), मुजफ्फर नगर, खतौली, मीरापुर, सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर (एससी), किठौर, मेरठ छावनी, मेरठ,मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़ (एससी), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा,दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर,डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (एससी), खैर (एससी), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइलो, अलीगढ़, इगलास (एससी), छठ, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (एससी), एत्मादपुर, आगरा कैंट। (अनुसूचित जाति), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (एससी), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह शामिल हैं।

 

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में करीब 15 करोड़ वोटर्स होंगे।

Uttar Pradesh News  : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए   Uttar Pradesh News  को Twitter पर फॉलो करें

Related posts

UP विधानसभा चुनाव 2022 : फिरोजाबाद जिले में कौन जातिगत समीकरण में किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे ?

Anil Tiwari
3 years ago

UP Election 2022 : बारा विधानसभा चुनाव 2022 नतीजे

Anil Tiwari
4 years ago

UP Elections 2022 : लखीमपुर खीरी जिले में 8 विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी जातिगत समीकरण

Anil Tiwari
3 years ago
Exit mobile version