तमसा नदी के पास बसे आजमगढ़ का नाम देश विदेश में अनजाना नहीं है| राजा विक्रमजीत के बेटे आज़मखां  द्वारा स्थापित यह शहर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों, ऋषियों और विद्वानों की कर्मभूमि रहा है| पर्यटन की दृष्टि से आजमगढ़ हमेशा ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है| इन स्थलों में दुर्वासा, मुबारकपुर,गोविन्द साहिब, भंवरनाथ मंदिर, मेंहनगर और अवंतिकापुर विशेष महत्त्व रखते है|

आज़मगढ़ जिला आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों में से एक है| 4,054 वर्ग किमी में फैले इस जिले का मुख्यालय आज़मगढ़ शहर है| 1801 में लखनऊ के वज़ीर ने आज़मगढ़ को अंग्रेजों के हवाले किया था| यह जिला पूर्व में मऊ, उत्तर में गोरखपुर, दक्षिण-पूर्व में गाज़ीपुर, दक्षिण-पश्चिम में जौनपुर, पश्चिम में सुल्तानपुर और उत्तर-पश्चिम में आंबेडकर नगर से घिरा है|

आज़मगढ़ में 7 उप जिले, 22 ब्लॉक और 4,106 गाँव है| 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ कुल 6,65,232 परिवार रहते है, यहाँ की आबादी 46,13,913 लाख है जिनमे पुरुषों की संख्या 22,85,004 लाख और महिलाओं की संख्या 23,28,909 लाख है| उत्तरप्रदेश के लिंगानुपात 912 के मुकाबले यहाँ प्रति 1000 परुषों पर 1,019 महिलायें है| यह आंकड़ा आज़मगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 945 जबकि ग्रामीण इलाकों में 1,026 है| 2001 से 2011 तक यहाँ की आबादी में 17.11% का इज़ाफा हुआ यह वृद्धि 25.93% थी| 25.4% हिस्सा अनुसूचित जाति और 0.2% अनुसूचित जनजाति का है| आज़मगढ़ की औसत साक्षरता दर 70.93% है जिनमे पुरुषों की साक्षरता दर 68.25% और महिलाओं की साक्षरता दर 52.06% है|

मुलायम सिंह यादव

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]2014 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव यहाँ सांसद बने.[/penci_blockquote]

आज़मगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पांच सीटें आती है-

गोपालपुर, सगरी, आज़मगढ़, मेंहनगर और मुबारकपुर

इनमे मेंहनगर की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है|

आज़मगढ़ की लोकसभा सीट 80 लोकसभा सीटों में 69वें नंबर की सीट है| जब यह सीट अस्तित्त्व में तब यह यूपी की 46वीं लोकसभा सीट थी और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी| 1952 से 1971 तक हुए आमचुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की| 1977 में हुए चुनावों में कांग्रेस का विजय रथ जनता पार्टी के राम नरेश यादव ने रोका, अगले ही साल उपचुनाव हुए और कांग्रेस(आई) की टिकट पर मोहसिना किदवई निर्वाचित होकर यहाँ की पहली महिला सांसद बनी|  1980 में चंद्रजीत यादव ने जनता पार्टी(सेक्युलर) को आज़मगढ़ में सफलता दिलाई| 1984 में संतोष आजमगढ़ कुमार ने जीत हासिल करके कांग्रेस का सालों लंबा इन्तज़ार ख़त्म किया| 1989 में राम कृष्ण यादव बहुजन समाज पार्टी और 1991 में चंद्रजीत यादव जनता पार्टी की टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे| 1984 में संतोष कुमार(कांग्रेस), 1989 में राम कृष्ण यादव(बसपा) और 1991 में चंद्रजीत यादव(जनता दल) ने लोकसभा में आज़मगढ़ का प्रतिनिधित्व किया| 1996 से 2004 तक कभी सपा ने बसपा को हराकर तो कभी बसपा ने सपा को हराकर आजमगढ़ की सीट पर कब्ज़ा किया| 2008 में उपचुनाव हुए बसपा के अकबर अहमद निर्वाचित हुए| 2009 में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़े और आज़मगढ़ में भाजपा को पहली बार जीत दिलाई| 2014 में मैनपुरी की सीट के साथ साथ मुलायम आज़मगढ़ से भी चुनाव लड़े और उन्होंने यहाँ से भी जीत पाई|  जीत के बाद मुलायम सिंह ने मैनपुरी की सीट छोड़ दी| छठी बार लोकसभा पहुंचे मुलायम सोलहवीं लोकसभा में श्रम मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है| जहाँ एक ओर लोकसभा में चर्चाओं में हिस्सा लेने का राष्ट्रीय औसत 57.9 और राज्य का औसत 94.9 है वहीँ स्थानीय सांसद ने अबतक 40 चर्चाओं में हिस्सा लिया है| 2014 में निर्वाचित होने के बाद मुलायम सिंह ने अबतक सदन में एक भी सवाल नहीं किया है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पहली 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अलगू राय शास्त्री
दूसरी 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कलिका सिंह
तीसरी 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम हरख यादव
चौथी 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चंद्रजीत यादव
पांचवीं 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चंद्रजीत यादव
छठी 1977 जनता पार्टी राम नरेश यादव
उपचुनाव 1978 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(आई) मोहसिना किदवई
सातवीं 1980 जनता पार्टी(सेक्युलर) चंद्रजीत यादव
आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संतोष सिंह
नौवीं 1989 बहुजन समाज पार्टी राम कृष्ण यादव
दसवीं 1991 जनता दल चंद्रजीत यादव
ग्यारहवीं 1996 समाजवादी पार्टी रमाकांत यादव
बारहवीं 1998 बहुजन समाज पार्टी अकबर अहमद
तेरहवीं 1999 समाजवादी पार्टी रमाकांत यादव
चौदहवीं 2004 बहुजन समाज पार्टी रमाकांत यादव
उपचुनाव 2008 बहुजन समाज पार्टी अकबर अहमद
पंद्रहवीं 2009 भारतीय जनता पार्टी रमाकांत यादव
सोलहवीं 2014 समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें