घाघरा और गोमती के किनारे बसा ‘बाराबंकी जिला’ फैज़ाबाद मंडल में पड़ने वाले चार जिलों में से एक है| इसके उत्तर में सीतापुर जिला, उत्तर-पूर्व का क्षेत्र घाघरा से लगा हुआ है जहाँ बहराइच और गोंडा जिले, पूर्व का क्षेत्र फ़ैज़ाबाद से लगा है, दक्षिण में गोमती नदी सुल्तानपुर और बाराबंकी के बीच प्राकृतिक बॉर्डर का काम करती है|  पश्चिम में यह जिला लखनऊ से लगा हुआ है| पूर्व से पश्चिम में 92 किमी लंबा और 93 किमी चौड़ा यह जिला 3,900 किलोमीटर में फैला हुआ है| जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बाराबंकी शहर है| बाराबंकी से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और राष्ट्रीय राजमार्ग 28ब गुजरता है|

बाराबंकी विविधताओं से भरा जिला है, जिले के उपरी भाग में मिटटी बलुई जबकि निचले भाग में मिटटी उपजाऊ है| आज़ादी के आन्दोलन में भी इस जीले ने अग्रणी भूमिका निभाई थी| 1922 से 1934 से बीच हुए खिलाफत आन्दोलन आन्दोलन में जिले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| 26 अक्टूबर 1942 बृज बहादुर और हंसराज सरदार ने बाराबंकी के थाने में बम प्लांट किया,इस काण्ड को ‘बाराबंकी आउट पोस्ट बम कांड’ के नाम से जाना जाता है|

2011 की जनगणना के अनुसार बाराबंकी की आबादी 3,260,699 है जिनमे पुरुषों की आबादी 1,707,073 और महिलाओं की आबादी 1,553,626 है| 2001 की तुलना में 2011 में बाराबंकी जिले की आबादी में 21.96% का इज़ाफा हुआ, यह बढ़ोतरी 1991 से 2001 के बीच 26.54% थी|  यहाँ प्रति 1000 लोगों पर 910 महिलायें है| बाराबंकी अब भी शहरीकरण के दूर है यहाँ की 89.85% आबादी अब भी गाँवों में रहती है| साक्षरता की बात करे तो जिले की औसत साक्षरता दर जहाँ 2001 में 47.39% थी वो अब बढ़कर 61.75% हो चुकी है इनमे पुरुषों की साक्षरता दर 70.27% और  महिलाओं की साक्षरता 52.34% है| बाराबंकी मुख्य रूप से हिन्दू बहूल क्षेत्र है, यहाँ 76.84% लोग हिन्दू और 22.61% लोग मुस्लिम धर्म में आस्था रखते है|

बाराबंकी में कुल छ: तहसीलें है- नवाबगंज, फतेहपुर, रामसनेही घाट, हैदेरगढ़ , रामनगर, सिरौली घौसपुर

बाराबंकी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उतरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है| बाराबंकी लोकसभा सीट यूपी की 53वीं लोकसभा सीट है जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में यूपी की पांच विधानसभा सीटें आती है-

कुर्सी, जैदपुर, रामनगर, हैदरगढ़, बाराबंकी

इनमे जैदपुर और हैदरगढ़ की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है|

वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रियंका सिंह रावत सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रियंका सिंह रावत सांसद है.[/penci_blockquote]

चुनाव आयोग की 2009 की आंकड़ों की माने तो बाराबंकी लोकसभा में 1,422,218 मतदाता है जिनमे 653,922 महिला और 768,296 पुरुष मतदाता है|

बाराबंकी में हुए पहले चुनावों में कांग्रेस के मोहनलाल सक्सेना  और 1957 के चुनावों  में स्वामी रामंद ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की| 1957 में ही अपनी तीसरी जीत की तालाश कर रही कांग्रेस को निर्दलीय रामसेवक यादव ने हरा दिया| 1962 और 1967 के चुनावों में चौधरी रामसेवक ने फिर से जीत दर्ज की मगर इस बार सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर| 1971 से 1984 तक अलग अलग पर्त्यों ने इस सीट पर कब्ज़ा किया| 1989 से 1996 तक समाजवादी पार्टी के रामसागर रावत ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की| 1998 के आमचुनावों में भाजपा के  बैजनाथ रावत ने रामसागर रावत को हरा दिया मगर 1999 में हुए आमचुनावों में रामसागर रावत ने बीजेपी के बैजनाथ रावत को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया| 2004 में बसपा ने इस सीट पर पहली बार कब्ज़ा किया| 2009 में कांग्रेसी प्रत्याशी ने बाराबंकी की सीट जीतकर 25 साल का सुखा ख़त्म किया| वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के प्रियंका सिंह रावत सांसद है| वह बाराबंकी की पहली महिला सांसद है| सोलहवीं लोकसभा में यह खाद्य, उपभोक्ता और जन वितरण प्रणाली सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति की सदस्य है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पहली 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मोहनलाल सक्सेना
दूसरी 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वामी रामानंद शास्त्री
उपचुनाव 1957 निर्दलीय चौधरी रामसेवक यादव
तीसरा 1962 सोशलिस्ट पार्टी चौधरी रामसेवक यादव
चौथा 1967 संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी चौधरी रामसेवक यादव
पांचवा 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रूद्र प्रताप सिंह
छठा 1977 भारतीय लोकदल राम किंकर रावत
सातवाँ 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर) राम किंकर रावत
आठवां 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमला प्रसाद रावत
नौवां 1989 समाजवादी पार्टी राम सागर रावत
दसवां 1991 समाजवादी पार्टी राम सागर रावत
ग्यारहवां 1996 समाजवादी पार्टी राम सागर रावत
बारहवां 1998 भारतीय जनता पार्टी बैजनाथ रावत
तेरहवां 1999 समाजवादी पार्टी राम सागर रावत
चौदहवां 2004 बहुजन समाज पार्टी कमला प्रसाद रावत
पन्द्रहवां 2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पन्नालाल पुनिया
सोलहवां 2014 भारतीय जनता पार्टी प्रियंका सिंह रावत
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें