Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh Lok Sabha

देवरिया लोकसभा क्षेत्र : जानिए, देवरिया लोकसभा सीट का इतिहास

Deoria

Deoria

देवरिया पूर्वांचल का एक जिला है| ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा, बाबा राघवदास और आचार्य नरेन्द्र दत्त की कर्मभूमि देवरिया अपने मंदिरों, मूर्तियों, मठों, बौद्ध स्तूपों और पुराने सिक्कों के लिए जाना जाता है| देवरिया के रूद्रपुर के प्राचीन शिवलिंग की महत्ता का ज़िक्र बाबा दुग्धेश्वर के नाम से पौराणिक ग्रंथों में है| | यहाँ कई दर्शनीय स्थल है जिनमे गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, देवहरिया मंदिर मझौली राज का किला प्रमुख है| सैंकड़ों मंदिरों और धार्मिक स्थलों के कारण ही यह क्षेत्र देवरिया यानि  ‘देवताओं का एरिया’ भी कहलाता है|

2,535 वर्ग किलोमीटर में फैला देवरिया जिला 16 मार्च 1946 को गोरखपुर से अलग होकर अस्त्तिव में आया| विद्वानों के मुताबिक़ देवरिया का नाम देवारण्य या देवपुरिया के से बना हुआ है| यह क्षेत्र उत्तर में कुशीनगर, पूर्व में बिहार के गोपालगंज और सीवान, दक्षिण में मऊ और बलिया और पशिम में गोरखपुर से घिरा हुआ है| आज़ादी की लड़ाई में भी इस जिले ने देहरौली,रुद्रपुर के पंडित विभुति मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| देवरिया में पांच तहसीलें है-

देवरिया सादर, भटनी, सलेमपुर ,रुद्रपुर और बरहज

यहाँ के लोग भोजपुरी बोलते है या यूँ कहे की भोजपुरी यहाँ के लोगो के दिलों की जान है| यहाँ धान, गेहूं, मकई, तिलहन, हर प्रकार की सब्जियां उपजाई जाती है| एक तरह सेघाघरा और राप्ती की धरती  देवरिया सोना उगलती है|

2011 की जनगणना के मुताबिक़ 31 लाख है जिनमे पुरुषों की संख्या 15.37 लाख और महिलाओं की संख्या 15.63 महिलायें है| उत्तर प्रदेश के लिंगानुपात 912 के मुकाबले देवरिया में प्रति 1000 पुरुषों पर 1017 महिलायें है|यहाँ की साक्षरता दर 60.47% है जिसमे पुरुषों की साक्षरता दर 70.2% और महिलाओं की साक्षरता दर 50.91% है| देवरिया में 15.11% लोग अनुसूचित जाति और 3.54% अनुसूचित जनजाति के लोग रहते है| देवरिया मुख्य रूप से हिन्दू बहुल क्षेत्र है, यहाँ की 88.07% आबादी हिन्दू धर्म और 11.56% आबादी इस्लाम को मानती है|

देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 66 वें नंबर की सीट है| देवरिया लोकसभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पांच सीटें आती है-

देवरिया, फ़ाज़िल नगर, पथरदेवा, तमकुही राज, राम कारखाना

देवरिया में कुल 21,83,191 मतदाता है जिनमे 11,92,848 पुरुष और 9,90,343 महिला मतदाता है|

वर्तमान में यहाँ से भाजपा के कलराज मिश्र सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान में यहाँ से भाजपा के कलराज मिश्र सांसद है.[/penci_blockquote]

1951 में जब यहाँ चुनाव हुए तब यह सीट देवरिया दक्षिण और देवरिया पूर्व के नाम से जानी जाती थी| इस वर्ष हुए आम चुनावों में सरजू प्रसाद मिश्र (देवरिया दक्षिण से) और राम जी वर्मा (देवरिया पूर्व से) ने जीत दर्ज की| 1957 में हुए आम चुनावों में रामजी वर्मा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते|  1957 से 1971 तक कांग्रेस के विश्वनाथ राय ने यहाँ लगातार तीन बार जीत हासिल की| 1977 में जनता दल के देवता मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस की लगातार चौथी जीत पाने के सपनों पर पानी फ़ेर दिया| 1980 में देवता मणि त्रिपाठी निर्दलीय जीतकर देवरिया के प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा पहुंचे| राज मंगल पाण्डेय ने 1984 में कांग्रेस और 1989 में जनता दल के टिकट पर जीत पाई| 1991 में जनता दल ने एक बार फिर से इस सीट पर कब्ज़ा किया| 1996 में प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी को देवरिया में पहली बार जीत दिलवाई| 1998 में सपा के मोहन सिंह और 1999 में भाजपा के प्रकाश मणि त्रिपाठी ने लोकसभा में देवरिया का प्रतिनिधित्व किया| 2009 में बहुजन समाज पार्टी ने यहाँ अपनी जीत का खाता खोला| वर्तमान में यहाँ से भाजपा के कलराज मिश्र सांसद है| पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए कलराज मिश्र सोलहवीं लोकसभा में रक्षा सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पहली 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्वनाथ राय
पहली 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरजू प्रसाद मिश्र (देवरिया दक्षिण)
पहली 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रामजी वर्मा (देवरिया पूर्व)
दूसरी 1957 प्रजा सोशलिस्ट पार्टी रामजी वर्मा
तीसरी 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्वनाथ राय
चौथी 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्वनाथ राय
पांचवीं 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्वनाथ राय
छठीं 1977 जनता पार्टी देवता मणि त्रिपाठी
सातवीं 1980 निर्दलीय देवता मणि त्रिपाठी
आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राज मंगल पाण्डेय
नौवीं 1989 जनता दल राज मंगल पाण्डेय
दसवीं 1991 जनता दल मोहन सिंह
ग्यारहवीं 1996 भारतीय जनता पार्टी प्रकाश मणि त्रिपाठी
बारहवीं 1998 समाजवादी पार्टी मोहन सिंह
तेरहवीं 1999 भारतीय जनता पार्टी प्रकाश मणि त्रिपाठी
चौदहवीं 2004 समाजवादी पार्टी मोहन सिंह
पंद्रहवीं 2009 बहुजन समाज पार्टी गोरख प्रसाद जयसवाल
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी कलराज मिश्र

Related posts

आगरा पुलिस ने ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है -विस्तृत रिपोर्ट।।

UPORG Desk
10 months ago

झाँसी लोकसभा क्षेत्र : जानिए, झाँसी लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

हाथरस लोकसभा क्षेत्र : जानिए, हाथरस ( Hathras ) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago
Exit mobile version