कन्नौज उत्तरप्रदेश राज्य का एक एक शहर है|यह कन्नौज जिले का मुख्यालय और यूपी का एक नगरपालिका है| शहर का नाम संस्कृत के शब्द कान्यकुब्ज से बना है| ऐसा माना जाता है की कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से कन्नौज के ही रहने वाले है| कन्नौज शहर राजा हर्ष के काल में हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में विख्यात था| राजा मिहिर भोज के काल में कन्नौज को महोदय नाम से भी जाना जाता था|आइन-ए-अकबरी से मालूम होता है की बादशाह अकबर के ज़माने में कन्नौज मुग़ल सल्तनत के मुख्या केन्द्रों में से एक था| इस क्षेत्र का ज़िक्र रामायण में भी मिलता है|इतिहासकार टॉलमी ने ईसा काल के कन्नौज को ‘कनोगिज़ा’ लिखा है| आधुनिक कन्नौज कानपुर के पश्चिमोत्तर में गंगा नदी के तट पर बसा है| 2011 की जनगणना के अनुसार कन्नौज की आबादी 16,56,616 लाख है,जिनमे पुरुषों की संख्या 8,81,776 लाख जबकि महिलाओं की संख्या 7,74,840 लाख है| यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 876 महिलायें है| जिले की आबादी में 2001 के मुकाबले 19.27% का इज़ाफा हुआ|यह जिला 2093 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|जिले साक्षरता दर 72.70% है जो 2001 में 61.88% थी|पुरुषों की साक्षरता दर 80.91 जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 63.33% है| यहाँ की कुल 83.05% आबादी हिन्दू और 16.54% आबादी मुस्लिम है|कन्नौज की 83% आबादी गाँवों में रहती है जो खेती के काम में लगी हुई है| यहाँ आलू की अच्छी पैदावार होती है| कन्नौज अपने इत्र के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्द है| यहाँ 200 से ज्यादा किस्म के इत्र आज भी पुरानी पद्धति से इत्र बनाये जाते है| कन्नौज इत्र के अलावा अपने तम्बाकू और गुलाब जल के लिए बजी जाना जाता है|कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग 91 और 91अ से जुड़ा हुआ है|

कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा की कुल पांच सीटें है-

छिबरामऊ(कन्नौज), तिर्वा (कन्नौज),कन्नौज(अ.जा.), बिधूना(औरैया), रसूलाबाद(अ.जा) (कानपुर देहात)

    यहाँ से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव सांसद हैं.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]यहाँ से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव सांसद हैं.[/penci_blockquote]

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18,08,886 लाख है जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,000,07 और महिला मतदाताओं की संख्या  80,882 है|

1967 में कन्नौज में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राम मनोहर लोहिया कांग्रेस के एस.एन.मिश्रा को मात्र 472 वोटों से हराया था| 1971 के चुनाव में कांग्रेस के एस.एन.मिश्रा ने भारतीय जन संघ के राम प्रकाश त्रिपाठी को चालीस हज़ार से ज्यादा वोटो से हराकर बड़ी जीत दर्ज की| 1977 में राम प्रकाश त्रिपाठी भारतीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की| 1984 के चुनाव में कांग्रेस की शीला दीक्षित छोटे सिंह यादव को हराकर कन्नौज की पहली महिला सांसद बनी| 2000(उपचुनाव) से 2009 तक लगातार तीन बार इस सीट से निर्वाचित हुए| अखिलेश यादव जब 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब इसी वर्ष हुए उपचुनावों में सपा की डिंपल यादव जीती| 2014 में हुए आमचुनावों में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने यहाँ से बड़ी जीत दर्ज की| सोलहवीं लोकसभा में डिंपल यादव जल संसाधन से जुड़े मामलों की स्थाई समिति की सदस्य है| लोकसभा में इनकी उपस्थिति 32% है जब राज्य की औसत 86% और राष्ट्रीय औसत 80% है| मौजूदा लोकसभा में इन्होने एक भी सवाल नहीं पूछा जबकि राष्ट्रीय औसत 251 है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
चौथी 1967 सोशलिस्ट पार्टी राम मनोहर लोहिया
पांचवी 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एस.एन.मिश्रा
छठीं 1977 लोकदल राम प्रकाश त्रिपाठी
सातवीं 1980 जे.एन.पी.(एस) छोटे सिंह यादव
आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शीला दीक्षित
नौवीं 1989 जनता दल छोटे सिंह यादव
दसवीं 1991 जनता पार्टी छोटे सिंह यादव
ग्यारहवीं 1996 भारतीय जनता पार्टी चन्द्र भूषण सिंह
बारहवीं 1998 सपा प्रदीप कुमार यादव
तेरहवीं 1999 सपा मुलायम सिंह यादव
उपचुनाव 2000 सपा अखिलेश यादव
चौदहवीं 2004 सपा अखिलेश यादव
पंद्रहवीं 2009 सपा अखिलेश यादव
उपचुनाव 2012 सपा डिंपल यादव
सोलहवीं 2014 सपा डिंपल यादव
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें