Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh Lok Sabha

कानपुर लोकसभा क्षेत्र : जानिए, कानपुर लोकसभा सीट का इतिहास

Kanpur

Kanpur

कानपुर उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 43वीं लोकसभा सीट है| कानपुर जिला 1977 में दो हिस्सों में बाँट दिया गया- कानपुर शहरी क्षेत्र और कानपुर देहात| कानपुर देहात का नाम मायावती की सरकार ने भीमराव आंबेडकर की पत्नी के नाम पर रमाबाई नगर रख दिया था इसे 2012 में दोबारा बदलकर कानपुर देहात कर दिया गया |कानपुर नगर की आब्दी लगभग 45.8 लाख और यह 3155 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जबकि कानपुर देहात की आबादी लगभग 18लाख और यह 3021 वर्ग किमी में फैला है| कानपुर शहर कानपुर नगर और कानपुर मंडल का मुख्यालय है|ऐसा कहा जाता है की महाभारत के जमाने में में कानपुर ‘कर्णपुर’ के नाम से जाना जाता था|यह पूरा क्षेत्र 605 किलोमीटर में फैला हुआ है| कानपुर जिले की आबादी 6,377,452 जो कोस्टा रिका की आबादी के बराबर है| यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 842 महिलायें है| आबादी की दृष्टि से कानपुर का देश के 640 जिलों में 32वां  स्थान है| यहाँ की साक्षरता दर 70.36% है| गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर शहर ‘लेदर सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है| चमड़े के अलावा कानपुर कपड़ा उद्योग के लिए भी प्रसिद्द है|कानपुर में कुल 29,20,000 लाख आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है,इनमे 15,85,000 लाख पुरुष और 13,35,000 लाख महिलाएं रहती है| कानपुर कई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है| एनएच 2, एनएच 25,एनएच 86 और एनएच 91 कानपुर को देश के अन्य इलाकों से जोड़ते है| कानपुर लखनऊ के बाद यूपी का सबसे बड़ा शहर है|यह आबादी के मामले में भारत में 12वें स्थान पर है| कानपुर जिला मुख्यत: हिन्दू बहुल क्षेत्र है, कानपुर नगर में तक़रीबन 82.88% जबकि कानपुर देहात में 89.89% आबादी हिन्दू है| 2011 की जनगणना के अनुसार कानपुर नगर में प्रति 1000 पुरुषों पर 862 और कानपुर देहात में यह अनुपात 865 है| कानपुर नगर की साक्षरता दर 84% है, पुरुषों की साक्षरता दर 80% और महिलाओं की 75% है| 2001 से 2011 तक यहाँ की साक्षरता दर में 6% का इजाफा हुआ है| कानपुर देहात की साक्षरता दर 76% है| यहाँ महिलाओं की साक्षरता दर 67% और पुरुषों की साक्षरता दर 83% है| 20०१ से 2011 तक पुरुषों की साक्षरता दर में 7% जबकि महिलाओं की साक्षरता दर में 12% का इजाफा हुआ है|

चुनाव आयोग के 2009 के आंकड़ों की माने तो कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1,390,055 मतदाता है जिनमे 617,664 महिला वोटर्स और 772,391 पुरुष वोटर्स मौजूद है| कानपुर संसदीय क्षेत्र 1951 में अस्तित्व में आया|इसमें विधानसभा की पांच सीटें आती है-

गोविन्द नगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कानपुर कैंट

भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी यहाँ के सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी यहाँ के सांसद है.[/penci_blockquote]

यह लोकसभा सीट शुरुआत से ही सामान्य सीट रही है| 1952 में हुए पहले चुनाव में यहाँ कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की| इस सीट से एस.एम.बनर्जी 1952 से 1977 तक वहार बार निर्दलीय उमीदवार के रूप में निर्वाचित हुए| वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी यहाँ के सांसद है| सोलहवीं लोकसभा में यह रक्षा मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है| लोकसभा में इनकी उपस्थिति 90% है| मौजूदा लोकसभा में सवाल पूछने का राष्ट्रीय 251 और राज्य का औसत 167 है वहीँ स्थानीय सांसद महोदय ने केवल 2 सवाल ही पूछे है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पहली 1951-52 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हरिहरनाथ शास्त्री
1952-52 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शिव नारायण टंडन
1952-57 प्रजा सोशलिस्ट पार्टी राजाराम शास्त्री
दूसरी 1957-60 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
तीसरी 1962-67 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
चौथी 1967-71 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
पांचवी 1971-77 निर्दलीय एस.एम.बनर्जी
छठीं 1977-80 भारतीय लोकदल मनोहर लाल
सातवीं 1980-84 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(आई) आरिफ मोहम्मद खान
आठवीं 1984-89 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नरेश चन्द्र चतुर्वेदी
नौवीं 1989-91 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) सुभाषिनी अली
दसवीं 1991-96 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
ग्यारवीं 1996-98 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
बारहवीं 1998-99 भारतीय जनता पार्टी जगत वीर सिंह द्रोण
तेरहवीं 1999-2004 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री प्रकश जयसवाल
चौदहवीं 2004-2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री प्रकश जयसवाल
पंद्रहवीं 2009-2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्री प्रकश जयसवाल
सोलहवीं 2014-वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मुरली मनोहर जोशी

Related posts

सम्भल लोकसभा क्षेत्र : जानिए, सम्भल ( Sambhal ) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र : जानिए, कौशाम्बी लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

धौरहरा लोकसभा क्षेत्र : जानिए, धौरहरा ( Dhaurahra) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago
Exit mobile version