लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है| यह 68वें नंबर की लोकसभा सीट है| लालगंज आजमगढ़ जिले का उप जिला है| काठघर लालगंज के नाम से भी जाना जाने वाला यह इलाका वाराणसी से 50 किलोमीटर की दुरी पर वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर है|

2011 की जनगणना के अनुसार काठघर लालगंज की आबादी 5,81,647 है जिनमे 2,80,992 पुरुष और 300,655 महिलायें है| छ: साल से कम उम्र की संख्या 88,279 है जो कुल आबादी का 15.18% है|  उत्तर प्रदेश के लिंगानुपात 912 के मुकाबले यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 1070 महिलायें है| लालगंज के शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 998 जबकि ग्रामीण इलाकों में 1072 है| लालगंज तहसील की साक्षरता दर 59.8% है जिनमे पुरुषों की साक्षरता दर 68.33% और महिलाओं की साक्षरता दर 51.82% है|  629 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 33.36% अनुसूचित जाति और 0.23% अनुसूचित जनजाति के लोग रहते है| मुख्य रूप से यह इलाका हिन्दू बहुल है, यहाँ 90.15% लोग हिन्दू और 9.64% आबादी इस्लाम को मानते है| यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है| लालगंज की भूमि बहुत उपजाऊ है,यहाँ आलू, मकई, गेंहू और हर प्रकार की सब्जियां उपजाई जाती है|

लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पांच सीटें आती है-

दीदारगंज, अतरौलिया, फूलपुर-पवई, निज़ामाबाद और लालगंज

इनमे लालगंज की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है|

यहाँ 16,61,483 मतदाता है| इनमे 9,06,751 लाख पुरुष और 7,54,732 महिला वोटर्स है|

अस्तित्त्व में आने के बाद से ही यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही है|

वर्तमान यहाँ से भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर सांसद हैं.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान यहाँ से भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर सांसद हैं.[/penci_blockquote]

1962 में यहाँ पहली बार चुनाव हुए, उन दिनों यह यूपी की 45वीं लोकसभा सीट हुआ करती थी| पहले चुनावों में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के विश्राम प्रसाद ने जीत दर्ज की|  1967 और 1971 के चुनाव में रामधन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर लगातार तीन बार चुनाव जीते| 1980 में जनता पार्टी (सेक्युलर) के छंगुर ने कांग्रेस(आई)| 1984 और के टिकट पर और 1989 में जनता दल के टिकट पर फिर से जीतकर लोकसभा पहुंचे|  1996 में बलि राम ने बहुजन समाज पार्टी को लालगंज में पहली बार जीत दिलाई|  1998 में दरोगा प्रसाद सरोज ने बसपा को हराकर लालगंज में समाजवादी पार्टी की जीत का सूखा ख़त्म किया| अगले ही साल 1999 में हुए चुनाव में बसपा ने सपा को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया|  2004 में सपा के दरोगा प्रसाद और 2009 में डॉक्टर बलि राम चुनाव जीतकर लालगंज के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए|वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर ने जीत दर्ज की| वह लालगंज से निर्वाचित होने वाली पहली महिला सांसद है| पहली बार लोकसभा पहुंची नीलम सोनकर सोलहवीं लोकसभा में मानव संसाधन विकास सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति की सदस्य है|जहाँ एक ओर सदन में चर्चाओं में हिस्सा लेने का राष्ट्रिय औसत 57.9 और राज्य का औसत 94.9 है वहीँ स्थानीय संसद ने अपने चार साल के कार्यकाल में अबतक मात्र 48 चर्चाओं में ही हिस्सा लिया है| वर्तमान लोकसभा में नीलम सोनकर की उपस्थिति 94% है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
तीसरी 1962 प्रजा सोशलिस्ट पार्टी विश्राम प्रसाद
चौथी 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम धन
पांचवीं 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम धन
छठीं 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम धन
सातवीं 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर) छंगुर राम
आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम धन
नौवीं 1989 जनता दल राम धन
दसवीं 1991 जनता दल राम बदन
ग्यारहवीं 1996 बहुजन समाज पार्टी बलि राम
बारहवीं 1998 समाजवादी पार्टी दरोगा प्रसाद सरोज
तेरहवीं 1999 बहुजन समाज पार्टी बलि राम
चौदहवीं 2004 समाजवादी पार्टी दरोगा प्रसाद सरोज
पंद्रहवीं 2009 बहुजन समाज पार्टी बलि राम
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी नीलम सोनकर
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें