उत्तर प्रदेश का मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा क्षेत्र आगरा डिवीज़न का हिस्सा है. मैनपुरी में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. यहाँ 6 तहसील; मैनपुरी, भोंगाओ, करहल, किशनी, कुरावली और घिरोर है. यह शहर एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, और इटवा से घिरा हुआ है.
मैनपुरी (Mainpuri) प्राचीन काल में कन्नौज महा साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था. इस राज्य की समाप्ति के बाद ये कई छोटी रियासतों में बंट गया, जिसमें से रापारी और भोंगाओ मुख्या थे. 1194 में इस मुस्लिम राज्यपाल का सीट बना दिया गया. 1526 में मुग़ल आक्रमण के समय यहाँ मुग़ल शासन हो गया. कुछ समय के लिए यह क्षेत्र अफगान वंश के शासक शेर शाह द्वारा हथिया लिया गया. जो कुछ वर्षों बाद ही उसने पानीपत की लड़ाई में मुग़ल शासक हुमायूँ के हाथों खो दिया. निचले दोअब के बाकि हिस्सों की तरह ये भी 18वीं० शताब्दी के अंत तक मराठों के हाथ आ गया. और बाद में अवध प्रान्त का अंग बन गया. जब 1801 के बाद देश में अंग्रेजी राज्य आया तब मैनपुरी में इटावा के व्यापक जिले का मुख्यालय बना दिया गया था. जो बाद में एटा के निकल जाने के बाद से छोटा हो गया.
1857 के विद्रोह के दौरान मैपुरी में तैनात रेजिमेंट ने शहर ने आक्रमण कर दिया था. जिसका यूरोपियन ने कुछ दिनों तक तो करारा जवाब दिया पर जब झाँसी के बागी आये तो उन्होंने अंग्रेजों को जिला छोड़ने पर मजबूर कर दिया था.
2,745 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र की जनसँख्या 1,868,529 है, जिसमें से 53% पुरुष और 47% महिलाएं. यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर 868 महिलाएं हैं. यहाँ की औसत साक्षरता डर 76% है. जहाँ कुल 84.53% पुरुष साक्षर हैं वही केवल 66.30% महिलाएं ही साक्षर हैं. यहाँ का जनसँख्या घनत्व 677 प्रति 1000 वर्ग किलोमीटर है. चुनाव आयोग की 2009 की रिपोर्ट के अनुसार यहाँ मतदाताओं की कुल संख्या 1,399,259 है. इसमें से 621,365 महिलाएं और 777,894 पुरुष हैं. मैनपुरी में कुल मतदाताओं का 35% भाग सिर्फ यादवों का है.
तेज प्रताप सिंह यहाँ से विजयी हो कर यहाँ के सांसद बने
मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं;
भोंगाओ
घिरोर
करहल
किशनी
मैनपुरी
1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बादशाह गुप्ता जीत के मैनपुरी के पहले सांसद बने. अगली बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बंसी दास धांगर विजयी हुए.
इनके बाद फिर से कांग्रेस की टिकेट पर लड़ कर बादशाह गुप्ता दोबारा यहाँ के सांसद बने. कंग्रेस इसके बाद भी इस सीट पर टिकी रही और इस बार महाराजा सिंह यहाँ के सांसद की कुर्सी पर बैठे.
1977 के लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल के रघुनाथ सिंह वर्मा विजयी रहे जो अगले चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) के टिकेट पर चुनाव लड़ कर दोबारा जीते.
इनके बाद यहाँ के सांसद बने कांग्रेस के नेता चौधरी बलराम सिंह यादव.
1989 में जनता दल के उदय प्रताप सिंह मैनपुरी (Mainpuri) के सांसद बने. जो अगली बार जनता पार्टी की टिकेट पर चुनाव लड़ कर दोबारा जीते.
1991 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और नेता मुलायम सिंह यादव यहाँ भारी मतों से विजयी हुए. इनके बाद इनकी ही पार्टी के नेता चौधरी बलराम सिंह यहाँ से लगातार 2 बार जीते.
2004 में मुलायम सिंह दोबारा यहाँ के सांसद बने. पर कुछ ही महीनों बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया. जिसकी वजह से 2004 में मैनपुरी (Mainpuri) में उपचुनाव हुए जिसमें इन्ही के भतीजे धर्मेन्द्र यादव विजयी रहे.
2009 में तीसरी बार मुलायम सिंह मैनपुरी (Mainpuri) के सांसद बने. ये 2014 में भी जीते पर साथ ही आजमगढ़ की सीट पर भी विजयी रहे. जिसकी वजह से इन्हें इस सीट पर से इस्तीफा देना पड़ा.
2014 में हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह के भतीजे का बेटा तेज प्रताप सिंह यहाँ विजयी हो कर यहाँ का सांसद बना.
लोकसभा | वर्ष से | वर्ष तक | सांसद का नाम | पार्टी |
पहली | 1952 | 1952 | बादशाह गुप्ता | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
दूसरी | 1957 | 1962 | बंसी दास धंगर | प्रजा सोशलिस्ट पार्टी |
तीसरी | 1962 | 1967 | बादशाह गुप्ता | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
चुअथी | 1967 | 1971 | महाराजा सिंह | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पांचवी | 1971 | 1977 | महाराजा सिंह | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
छठवीं | 1977 | 1980 | रघुनाथ सिंह वर्मा | भारतीय लोक दल |
सातवीं | 1980 | 1984 | रघुनाथ सिंह वर्मा | जनता पार्टी (सेक्युलर) |
आठवीं | 1984 | 1989 | चौधरी बलराम सिंह यादव | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
नौवीं | 1989 | 1991 | उदय प्रताप सिंह | जनता दल |
दसवीं | 1991 | 1996 | उदय प्रताप सिंह | जनता पार्टी |
ग्यारहवीं | 1996 | 1998 | मुलायम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
बारहवीं | 1998 | 1999 | चौधरी बलराम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
तेरहवीं | 1999 | 2004 | चौधरी बलराम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
चौदहवीं | 2004 | 2004 | मुलायम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
उपचुनाव | 2004 | 2009 | धर्मेन्द्र यादव | समाजवादी पार्टी |
पंद्रहवीं | 2009 | 2014 | मुलायम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
सोलहवीं | 2014 | 2014 | मुलायम सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
उपचुनाव | 2014 | अब तक | तेज प्रताप सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
1 – सहारनपुर | 2 – कैराना | 3 – मुजफ्फरनगर | 4 – बिजनौर | 5 – नगीना (SC) | 6 – मुरादाबाद | 7 – रामपुर | 8 – संभल | 9 – अमरोहा | 10 – मेरठ | 11 – बागपत | 12 – गाज़ियाबाद | 13 – गौतम बुद्ध नगर | 14 – बुलंदशहर (SC) | 15 – अलीगढ़ | 16 – हाथरस (SC) | 17 – मथुरा | 18 – आगरा (SC) 19 – फतेहपुर सीकरी | 20 – फिरोज़ाबाद | 21 – मैनपुरी | 22 – एटा | 23 – बदायूं | 24 – आंवला | 25 – बरेली | 26 – पीलीभीत | 27 – शाहजहांपुर (SC) 28 – खीरी | 29 – धौरहरा | 30 – सीतापुर | 31 – हरदोई (SC) | 32 – मिसरिख (SC) | 33 – उन्नाव | 34 – मोहनलालगंज (SC) | 35 – लखनऊ | 36 – रायबरेली | 37 – अमेठी | 38 – सुल्तानपुर | 39 – प्रतापगढ़ | 40 – फर्रुखाबाद | 41 – इटावा (SC) | 42 – कन्नौज | 43 – कानपुर | 44 – अकबरपुर | 45 – जालौन (SC) | 46 – झांसी | 47 – हमीरपुर | 48 – बांदा | 49 – फतेहपुर | 50 – कौशाम्बी (SC) | 51 – फूलपुर | 52 – प्रयागराज [ इलाहाबाद ] | 53 – बाराबंकी (SC) | 54 – अयोध्या [ फैज़ाबाद ] | 55 – अम्बेडकर नगर | 56 – बहराइच (SC) | 57 – कैसरगंज | 58 – श्रावस्ती | 59 – गोंडा | 60 – डुमरियागंज | 61 – बस्ती | 62 – संत कबीर नगर | 63 – महाराजगंज | 64 – गोरखपुर | 65 – कुशीनगर | 66 – देवरिया | 67 – बंसगांव (SC) | 68 – लालगंज (SC) | 69 – आजमगढ़ | 70 – घोसी | 71 – सलेमपुर | 72 – बलिया | 73 – जौनपुर | 74 – मछलीशहर (SC) | 75 – गाज़ीपुर | 76 – चंदौली | 77 – वाराणसी | 78 – भदोही | 79 – मिर्जापुर | 80 – रॉबर्ट्सगंज (SC) |
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की खबरें, आपके शहर का हाल, वायरल न्यूज़ …पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें . लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Uttar Pradesh News को Twitter पर फॉलो करें