Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh Lok Sabha

राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र : जानिए, राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट का इतिहास

robertsganj

राबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है| यह यूपी की 80वीं लोकसभा सीट है| राबर्ट्सगंज सोनभद्र जिले में आता है| यूपी को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला यह जिला 1989 में अस्तित्त्व में आया| रोबर्ट्सगंज सोनभद्र का प्रशासनिक मुख्यालय है, इसका नाम अंग्रेज अफ़सर फेड्रिक रोबर्ट्स के नाम पर राबर्ट्सगंज पड़ा है| सोनभद्र देश का इकलौता ऐसा जिला है जो चार राज्यों(मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखण्ड और बिहार) से घिरा हुआ है| वाराणसी से 90 किमी दूर राबर्ट्सगंज रेनू और सोन नदियों के किनारे पर बसा है|

सोनभद्र की पहाड़ियों में चूना और कोयला होने की वजह से इसे उद्योग का स्वर्ग बन गया है| यहाँ पर देश की सबसे बड़ी समान्त फैक्ट्री, थर्मल और हाइड्रो बिजली घर, एलुमिनियम और केमिकल की कई फैक्ट्रियां है| सोनभद्र में तीन तहसील है- रोबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल

2011 की जनगणना के अनुसार सोनभद्र में 3,33 लाख परिवार रहते है| जिले की कुल जनसंख्या 18.62 लाख है जिनमे पुरुषों की संख्या 9.71 लाख और महिलाओं की संख्या 8.91 लाख है| 16.88% लोग अनुसूचित जाति और 20.67% अनुसूचित जनजाति के है| उत्तर प्रदेश के लिंगानुपात 912 के मुकाबले सोनभद्र में प्रति 1000 पुरुषों पर 918 महिलायें है| साक्षरता की बात करे तो यहाँ की औसत साक्षरता दर 52.92% है जिनमे पुरुषों की साक्षरता दर 61.97% और महिलाओं की साक्षरता दर 43.06% है| 6,905 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जिले में प्रति वर्ग किमी 270 लोग रहते है|

रोबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में यूपी विधानसभा की  पांच सीटें आती है-

चकिया, ओबरा, घोरावल, दुद्धी, रोबर्ट्सगंज

इनमे चकिया और दुद्धी की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है|

चुनाव आयोग की 2009 के आंकड़ों के अनुसार रोबर्ट्सगंज लोकसभा में 12,14,735 लाख मतदाता है जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,61,029 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 5,53,706 लाख है|

वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के छोटेलाल सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के छोटेलाल सांसद है.[/penci_blockquote]

अस्तित्त्व में आने के बाद से ही यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही है| 1962 में यहाँ पहली बार चुनाव हुए| 1962-1971 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम स्वरुप ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की| 1977 में जनता पार्टी के शिव संपत्ति राम यहाँ के सांसद बने| 1980 और 1984 में कांग्रेस के राम प्यारे पनिका ने लगातार दो बार जीत पाई| 1989 में कांग्रेस की नज़र तीसरी जीत पर थी मगर भारतीय जनता पार्टी के सूबेदार प्रसाद ने उसकी उम्मीदों पर पानी फ़ेर दिया| 1991 में जनता दल के राम निहोरे ने सूबेदार प्रसाद को हरा दिया| 1996 से 1999 तक भारतीय जनता पार्टी के राम शक्ल ने लगातार तीन बार इस सीट पर कब्ज़ा किया| 2004 में लालचंद ने जीत दर्ज की और रोबर्ट्सगंज में बहुजन समाज पार्टी का सालों लंबा जीत का इंतज़ार ख़त्म किया| 2007 में हुए उपचुनावों में बसपा के भाईलाल ने सपा के पकौड़ी लाल को हराकर फिर से यह सीट जीती|  2009 में पकौड़ी लाल ने समाजवादी पार्टी को रोबर्ट्सगंज में पहली बार जीत दिलाई| वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के छोटेलाल सांसद है| पहली बार लोकसभा पहुंचे छोटेलाल सोलहवीं लोकसभा में वाणिज्य सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है| जहाँ सदन में प्रश्न पूछने का राष्ट्रीय औसत 251 और राज्य का औसत 167 है वहीँ स्थानीय सांसद ने मात्र 30 सवाल ही पूछे है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
तीन 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम स्वरुप
चौथा 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम स्वरुप
पांचवां 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम स्वरुप
छठा 1977 जनता पार्टी शिव सम्पति राम
सातवाँ 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम प्यारे पनिका
आठवाँ 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम प्यारे पनिका
नौवां 1989 भारतीय जनता पार्टी सूबेदार प्रसाद
दसवां 1991 जनता दल राम निहोर राय
ग्यारहवां 1996 भारतीय जनता पार्टी राम शकल
बारहवां 1998 भारतीय जनता पार्टी राम शकल
तेरहवां 1999 भारतीय जनता पार्टी राम शकल
चौदहवीं 2004 बहुजन समाज पार्टी लाल चन्द्र कोल
पंद्रहवीं 2009 समाजवादी पार्टी पकौरी लाल
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी छोटेलाल

Related posts

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र : जानिए, लखनऊ ( Lucknow ) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

सम्भल लोकसभा क्षेत्र : जानिए, सम्भल ( Sambhal ) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago

बरेली लोकसभा क्षेत्र : जानिए, बरेली ( Bareilly ) लोकसभा सीट का इतिहास

Desk
6 years ago
Exit mobile version