गोंडा-बलरामपुर से 12 मील दूर पश्चिम में सभी धर्मों की आस्था को समेटे राप्ती नदी के तट पर बसा ‘श्रावस्ती’ उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से एक है| किसी जमाने में यह कौशल देश की राजधानी हुआ करता था| भगवान् बुद्ध ने इस जगह पर अपने जीवन कल में 24 चातुर्मास यहाँ बिताये थे| ऐसी मान्यता है की यह भाग्वाब श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी हुआ करता था| बुद्ध काल में श्रावस्ती नगर 6 महानगरों – चम्पा, राजगृह, श्रावस्ती, साकेत, कौशाम्बी और वाराणसी में से एक था|श्रावस्ती के नजदीक सहेत-महेत गाँव में पुरातत्व विभाग की खुदाई में कई दुर्लभ चीज़ें मिली है|

1,640 वर्ग किलोमीटर में फैले श्रावस्ती जिले में 541 गाँव, दो शहर और दो तहसील(भिंगा, इकौना) है|

2011 की जनगणना के अनुसार श्रावास्ती जिले में 1,88,289 लाख घर है और इसकी जनसंख्या 11,17,361 लाख है जिनमे पुरुषों की संख्या 5,93,897 लाख और महिलाओं की संख्या 5,23,464 लाख है| 2001 से 2011 के बीच श्रावस्ती की जनसंख्या में 5.02% की गिरावट दर्ज की गई जबकि 1991 से 2001 के बीच जनसंख्या में 27.21% की बढ़ोतेरी दर्ज की गई| जिले की औसत साक्षरता दर 37.89% है जिनमे पुरुषों की साक्षरता दर 46.59% और महिलाओं की साक्षरता दर 28.01% है| 96.54% आबादी शहरों और 3.46% आबादी गाँवों में रहती है| श्रावस्ती मुख्य रूप से हिन्दू बहूल क्षेत्र है, 68.79% आबादी हिन्दू धर्म में जबकि 30.79% आबादी इस्लाम धर्म को मानती है हालांकि भिंगा शहर में मुस्लिम 56.95% के साथ बहुमत में है| कुल आबादी का 16.94% हिस्सा अनुसूचित जाती और 0.5% हिस्सा अनुसूचित जनजाति है| यूपी का लिंगानुपात 912 है जबकि श्रावस्ती में प्रति 1000 लोगों पर यहाँ 881 महिलायें है|

श्रावस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 58वें नंबर की सीट है| चुनाव आयोग की 2009 की रिपोर्ट के मुताबिक़ यहाँ 1,405,884 मतदाता है इनमे 773,243  पुरुष और 632,641 महिला मतदाता है| श्रावस्ती लोकसभा सीट में यूपी की पांच विधानसभा सीतेनाती है-

गैंसारी,भिंगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, तुलसीपुर

बलरामपुर की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| भिंगा की विधानसभा सीट पहले बहराइच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती थी|

वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के ददन मिश्रा सांसद है.

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के ददन मिश्रा सांसद है.[/penci_blockquote]

2008 में परिसीमन के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्त्व में आया|  2009 में यहाँ पहली बार चुनाव हुए| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनय कुमार पाण्डेय उर्फ़ विष्णु बहुजन समाज पार्टी के रिहाज़ ज़हीर को हराकर श्रावस्ती के पहले सांसद बने| वर्तमान में यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के ददन मिश्रा सांसद है| इनके चुनावी हलफनामे के अनुसार इनपर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है| लोकसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए ददन मिश्रा लोकसभा की विज्ञान-प्रौद्योगिकी और पर्यावरण एवं वन सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति के सदस्य है| संसद के सदस्य के रूप में इनकी उपस्थिति 93% है| इन्होने अबतक 102 चर्चाओं में हिस्सा लिया है जबकि राष्ट्रीय औसत 57.9 है|

लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पंद्रहवीं 2009 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डॉक्टर विनय कुमार पाण्डेय उर्फ़ विष्णु
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी ददन मिश्रा
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें