मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से पूर्णिमा पर होने वाली महा आरती इस बार दुनिया को सद्भावना का संदेश देने वाले संत तुकाराम को समर्पित की गई। इस मौके पर मनकामेश्वर घाट पर छह फिट ऊंची होलिका का दहन किया गया और प्रदेश की आगामी सरकार के लिए मंगल कामना की गई।
राज्यपाल की पत्नी और बेटी ने भी किया पूजन
- मनकामेश्वर मठ-मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरि ने फल्गुनी पूर्णिमा गोमती आरती समारोह में सभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि संत कवि तुकाराम की जयंती फाल्गुनी पूर्णिमा पर होती है।
- समर्थ रामदास और छत्रपति शिवाजी के समकालीन संत तुकाराम का 17वीं सदी में पुणे के देहू कस्बे में जन्म हुआ था।
- उन्होंने महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन की नींव डाली थी।
- संत तुकाराम विट्ठल यानी विष्णु के परम भक्त थे।
- इस मौके पर प्रदेश की नई सरकार को बधाई देते हुए महंत देव्यागिरि ने भारती जनता पार्टी के विजयी प्रतिभगियों को बधाई देते हुए कामना की कि वे नदियों की स्वच्छता और पवित्रता को कायम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- इसलिए मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से होलिकोत्सव के अवसर पर संत तुकाराम को समर्पित मां गोमती की महा आरती की गई।
- राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक और बेटी विशाखा कुलकर्णी ने पूजन किया।
- इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी सिंह की पत्नी मालती सिंह, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एसएस उपाध्याय, राष्ट्रधर्म पत्रिका के प्रबंधक पवन पुत्र बादल, ने भी माल्यार्पण किया।
भव्य तस्वीरों में देखिये पूजा आरती:
[ultimate_gallery id=”63300″]
- प्रदेश सरकार की मंगल कामना के लिए गोमती में चलायमान की गई भगवा नौका
- इस मौके पर आदि गंगा मां गोमती में एक फूलों से सजी नाव को प्रदेश सरकार की अभूतपूर्व जीत के प्रतीक के रूप में पेश किया गया।
- जो प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों से सुरक्षित कर प्रदेश की जनता को आगामी कार्यकाल में पार लगाएगी।
- पंच-विभूतियों ने इकोफ्रेडली होलिका
- महंत देव्यागिरि की उपस्थित में छह फिट ऊंची भव्य इकोफ्रेडली होलिका में पांच विभूतियों ने मिल कर अग्नि अर्पित की।
- इन पंच विभूतियों में महामहिम राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक और बेटी विशाखा कुलकर्णी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी सिंह की पत्नी मालती सिंह, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एसएस उपाध्याय और राष्ट्रधर्म पत्रिका के प्रबंधक पवन पुत्र बादल शामिल थे।
- गाय के गोबर से तैयार 2111 कुंडों की होलिका का दहन पहली बार मनकामेश्वर घाट पर किया गया।
कथक के साथ फूलों की होली और हुआ शिव तांडव नृत्य
- फाल्गुनी पूर्णिमा का अवसर होने के चलते मंच होली की उमंग से सराबोर रहा।
- खासतौर से मोहे रंग दो लाल की प्रस्तुति सराही गई।
- मयंक रंजन की परिकल्पना में कथक नृत्य, फूलों की होली और होली के गीत पेश किए गए।
- रिचा आर्या, सत्यं श्रीवास्तव, गुलाब सिंह, शोभित सरकार, गुलाब सिंह, दुर्गा कश्यप, कोपल शर्मा और रोनी ने दर्शकों की प्रशंसा हासिल की।
- आदित्य अग्रहरि ग्रुप ने आकर्षक शिव तांडव पेश किया।
पार्थिव शिवलिंग निर्माण सज्जा कान्टेंस
- शिवलिंग निर्माण सज्जा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मूली से शिवलिंग बनाने वाले दयाशंकर यादव को पहला, शिखा अग्रहरी को दूसरा और वंदना मिश्र अंजलि शर्मा को तीसरा पुरस्कार दिया।
- गायत्री इसी वर्ग के जूनियर श्रेणी में अंजलि त्रिपाठी को पहला, आलोक निषाद को दूसरा और पिंकी निषाद को तीसरा पुरस्कार दिया।
- गयज्ञं आलेख वर्ग में सीनियर वर्ग में वंदना वर्मा को पहला और श्रेया कश्यप को दूसरा पुरस्कार दिया गयज्ञं इसी के जूनियर वर्ग में अंकुर पाण्डेय को पहला, सपना वर्मा को दूसरा और सरोज यादव को तीसरा पुरस्कार दिया।
- गयज्ञं चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कश्यप को पहला, श्रेया कश्यप को दूसरा और रीतू निषाद को तीसरा पुरस्कार और जूनियर में ठ्रशा निशाद को पहला, सर्वकक्षरा सिंह को दूसरा, प्रभु विष्णु सिंह को तीसरा पुरस्कार दिया।
- गयज्ञं स्लोगन प्रतियोगिता के अदिति अग्रवाल को पहला, सर्वमंगला को दूसरा और अंकुर पाण्डेय को तीसरा पुरस्कार दिया।
जिम्मेदार मुस्लिम मतदाता भी हुए सम्मानित
- मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से पहली बार हुई मतदाता जागरुकता सेल्फी कान्टेस्ट में सैकड़ों की संख्या में शहर और आसपास के लोगों ने भाग लिया।
- उनमें से चयनित प्रतिभागियों को पूर्णिमा गोमती आरती समारोह में सम्मानि किया गया।
- उल्लेखनीय बात यह रही कि इसमें हिन्दु और ईसाई धर्म के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के प्रतिभागियों को भी समान रूप से सम्मानित किया गया।
- इसमें मतदान के दिन 19 फरवरी को सबसे पहले सुबह मतदान कर अपनी सेल्फी फेसबुक पर अपलोड करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
- पहली बार वोट करने वालों में शबीना, अलका कन्नौजिया, अंजलि सोनी, पूर्णिमा सिंह, प्रशांत यादव, अलीशा इब्राहिम को सम्मानित किया गया।
- इस कड़ी में सबसे वृद्ध वोटर 87 वर्षीय परमेश्वर दीन, 86 वर्षीय अशोक कपूर, 80 वर्षीय गिरजा शंकर तिवारी, 76 वर्षीय शान्ति देवी, 73 वर्ष मंशा राम को सम्मानित किया गया।
- जागरुक मतदाता जीशन अहमद, हैदर मेंहदी, मो इस्लाम खान, गुलफशा, सुजीत कुमार यादव, नारायाण जोशी, उमेश देवरारी, खुशबू सिंह, राजकुमार रावत, मनीषा त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, संजीव कुमार, रेविका सिंह को सम्मानित किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.