• नेपाल व पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते घाघरा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
  • अलग-अलग तीन बैराजों से घाघरा नदी में 4.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
  • इस पानी से महसी, कैसरगंज व नानपारा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के आसार बढ़ गए हैं।
  • कैसरगंज व महसी तहसील के 98 गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
  • बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
  • 429 नावों की व्यवस्था के साथ 105 गोताखोरों की टीम तैयार की गई है।
  • फ्लड पीएसी को भी बुला लिया गया है।
  • एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
  • महसी तहसील के गोलागंज में एक मकान और कट गया है।
  • पांच बीघे जमीन भी कटकर नदी में समाहित हो गई है।
  • कटान के भय से तटवर्ती गांवों के लोग अपने घरों को उजाड़ कर सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं।
  • शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांव बाढ़ के पानी से दूसरे दिन भी घिरे रहे।
  • हालांकि 20 गांवों से बाढ़ का पानी नीचे खिसक गया है।
  • बाढ़ के पानी से जगह-जगह सड़कें कट गई हैं, आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़िए

उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें

Bahraich News

फिरोजाबाद: भाजपा नेता ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

मथुरा: पानी से नहीं अब हवा से बनेगी बिजली

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें