उत्तरप्रदेश के लखनऊ में  ‘आप’ नेता संजय सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस :-
  • आप नेता संजय सिंह ने VVIP गेस्ट हाउस में की प्रेस कांफ्रेंस ।
  • आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से नोएडा तक की दूसरे चरण की पद यात्रा खत्म हो चुकी है। 
  • अभी 3 यात्रा और होनी है। 
  • पूर्वांचल के क्षेत्र में 250 किलोमीटर यात्रा होगी। 
  • दूसरी यात्रा का परिणाम काफी अच्छा रहा। 
  • किसान , शिक्षामित्र, आशा बहु सभी संगठनो से मिलाकर सबने अपनी समस्या सामने रखी 
  • बार के लोगो ने पश्चिमी उत्त्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग की। 
  • 11 हज़ार करोड़ गन्ना किसानों का बाकी है , योगी जी उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। 
  • सहारनपुर के आदमी के लिए इलाहाबाद कोर्ट की अपेक्षा लाहौर का कोर्ट नजदीक पड़ता है।
  • मुख्यमंत्री बोल रहे है गन्ना उगाने से डायबिटीज हो रहा है।
  • किसान गन्ना न उगाए तो क्या भगवा वस्त्र पहन कर मंदिर चले जाएं।
  • शर्म आती है उत्तर प्रदेश के युवाओं की योग्यता का माजक उड़ाते है।
  • नौकरी के लिए लोग आते हैं लेकिन पेपर लीक हो जाता है और उनको लाठियों से पिटवाया जाता है। 
  • यात्रा में यशवंत सिन्हा, सत्रुघ्न सिन्हा और अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। 
  • आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चार राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। 
  • आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है।
  • पेट्रोल डीजल दाम बढ़ रहे है इसका कारण मोदी सरकार की नीतियां है।
  • 14 लाख करोड़ टैक्स के नाम पर मोदी सरकार ने जनता से लेने का काम किया है।
  • 99.3 प्रतिशत पैसा फ़िर से वापस आ गया,काला धन कहा गया। 
  • नोटबन्दी के नाम पर 150 जिंदगियां ले ली।
  • नोटबन्दी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला था।
  • राफेल का घोटाला रक्षा क्षेत्र का आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला हैं।
  • 36 हजार करोड़ का घोटाला है।
  • चेहरे पर जो लाली है, वो राफेल की दलाली है।
  • अब इनका हर काम 22 में हो रहा है, 19 में विदाई हो रही नही देख रहे।
  • विजय माल्या का जो मामला है, वो बिना सरकार की मदत के ये लोग बाहर नही जा सकते। 
  • 21 हजार की लूट करके नीरव मोदी प्रधानमंत्री के साथ फोटो खींचता है और भाग जाता है।
  • विजय माल्या अरुण जेटली के साथ 20 मिनट की मीटिंग करता है और विदेश चला जाता है। 
  • सीबीआई को कौन संचालित करता है पूरा देश जानता है। 
  • आम आदमी पार्टी अभी तक किसी गठबंधन का हिस्सा नही है। 
  • अगर नफरत के सौदागर को हराने के लिए कुछ पार्टियां गठबंधन कर रही है तो वो सराहनीय है।
  • हम देश में लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
  • आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 4 राज्य बनाने की मांग करेगी।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध प्रदेश, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश, बुन्देलखण्ड प्रदेश की मांग करेंगे।
  • सबसे ज़्यादा पेट्रोल और डीज़ल के दाम रुला रहा है , और इसकी हकीकत जानना सबके लिए ज़रूरी है। 
  • बढ़े दामो के लिए नरेन्द्र मोदी जी की नीति ज़िम्मेदार है। 
  • नोट बंदी में रिश्वतखोरी को और आसान बना दिया। 
  • नोट बंदी देश की आज़ादी के बाद से सबसे गलत फैसला था।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तरप्रदेश की स्थानीय खबरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें