• समाजवादी युवा चेतना रैली का जनपद पहुचने पर हुआ जोरदार स्वागत।
  • कार्यकर्ताओं को संगठित करने एवं ऊर्जा भरने के लिए सपा की ओर से निकली जा रही साइकिल यात्रा।
  • शनिवार को पूरे जोश के साथ जनपद में चलाई गई।
  • लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी की अगुवाई में पहुची साइकिल यात्रा का बशहा तिराहे पर पुरवा से चार बार विधायक रहे उदयराज यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
  • पूर्व विधायक उदयराज यादव और प्रदीप तिवारी ने स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला।
  • कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है।
  • ऐसे में समाजवादी लोग चुप बैठने वाले नही है।
  • आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतना होगा।
  • पूर्व विधायक उदयराज यादव ने भाजपा पर पिछड़े,और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ समाजवादी सरकार के कामो के फीते काट रही हैं।
  • रोजगार देने में अक्षम सरकार ने नौजवानों के साथ धोखा किया है।
  • कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।
  • थानों को भाजपा के कार्यकर्ता चला रहे हैं।
  • यात्रा में शामिल एमएलसी प्रवक्ता सुनील सिंह ‘साजन’ ने भी सरकार पर जम कर प्रहार किया।
  • कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है।
  • कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव का नारा बुलंद करने वालो कि सरकार में बेटियों पर अत्याचार इतना बढ़ चुका है कि वह घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
  • अपराधी जेलों में मारे जा रहे हैं।
  • दलित और पिछड़े लोगो के एनकाउंटर हो रहे हैं।
  • इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में संगठित होकर मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार मजबूत करना है।
  • इस दौरान पुरवा विधानसभा के पूर्व विद्यायक मा. उदयराज यादव जी व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मा. प्रदीप तिवारी जी का स्वागत करते हुऐ व सायकिल चलाते हुये हमारे युवा साथी अखिलेश यादव ज़िला अध्यक्ष युवजन सभा, आदिल खान जिलाध्यक्ष छात्र सभा, गौरव यादव, सुभम यादव(राणा),धीरेन्द्र यादव,अनुज यादव(नयन) पूर्व अध्यक्ष विधानसभा पुरवा, सुमित यादव अमन यादव(बाबा),जितेन्द्र कुशवाहा, अंशुमान यादव,अजय,प्रभात, सलमान,शोयब,आदि युवजन सभा टीम ओर सैकड़ो समाजवादी भाई मौजूद रहे।

इसे भी पढ़िए

उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें

Unnao News

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें