[nextpage title=”text” ]

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की पोल खोलकर रख दी है। इसे योगी सरकार का भय कहें या कुछ और कि पुलिस अब अपराध दर्ज करने में भी संकोच कर रही है।

  • यह हम नहीं बल्कि भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किये गए आंकड़े खुद बता रहे हैं।
  • इनमें पूर्व की अखिलेश सरकार के 100 दिन (9 दिसंबर- 18 मार्च 2017) तक के आंकड़ों को अगर देखा जाये तो यह काफी चौंकाने वाले हैं।
  • अखिलेश सरकार के 100 दिनों में पूरे यूपी में 27067 अपराध पंजीकृत हुए हैं।

शहर में बढ़ रहा अपराध और धुंधली हुई तीसरी आंख!

पुलिस की वेबसाइट पर नहीं दर्ज हो रहे मुकदमें

  • जबकि अगर बात भाजपा सरकार बनने के बाद योगी राज के 100 दिन (19 मार्च- 26 जून 2017) की करें तो यूपी में कुल 22202 अपराध पंजीकृत किये गए।
  • यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले इसलिए हैं कि पुलिस ने योगी सरकार में आपराधिक मुकदमें ना के बराबर दर्ज किये हैं।

डीजीपी के 45 दिन का कार्यकाल: देखें आंकड़ों में फर्क!

  • यूपी सरकार भले ही कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रही हो लेकिन लगातार, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण, चोरी और हिंसक घटनायें सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं।
  • इन आंकड़ों में अगर बात केवल राजधानी लखनऊ की करें तो पिछले डेढ़ महीने में ही यहां करीब 30 से अधिक हत्या की वारदातें हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- अब आंकड़ों में भी खेल कर रही यूपी पुलिस, 57 दिन में केवल एक हत्या?

  • जबकि आधा दर्जन से अधिक बड़ी डकैती और लूट की वारदातों के अलावा आधा दर्जन से अधिक गैंगरेप की घटनाएं हो चुकी हैं।
  • लेकिन क्राइम मैपिंग पर दर्ज पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पूरे लखनऊ जोन में केवल 5 डकैतियां ही दर्ज हैं।
  • इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस अपराध दर्ज करने में कितनी लापरवाही बरत रही है।
  • वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में पुलिस ने आपराधिक मामले ना के बराबर दर्ज किये हैं जबकि हकीकत कुछ और है।

ये भी पढ़ें- एक दिन में 7650 घटनाओं के साथ उत्तर प्रदेश बना ‘नंबर वन’!

अगले पेज पर देखिये आगरा जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

आगरा जोन में 154 हत्या, 350 हत्या के प्रयास, 62 दहेज हत्या, 138 बलात्कार, 475 दंगे, 473 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 13 डकैती, 267 लूट, 40 चेन लूट, 168 सेंधमारी, 630 चोरी, 1089 वाहन चोरी, 877 महिला अपराध, 68 बाल अपराध, 916 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 5720 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

आगरा जोन में 157 हत्या, 297 हत्या के प्रयास, 53 दहेज हत्या, 132 बलात्कार, 327 दंगे, 331 अपहरण, 1 हिरासत में हिंसा, 8 डकैती, 183 लूट, 26 चेन लूट, 229 सेंधमारी, 563 चोरी, 1412 वाहन चोरी, 576 महिला अपराध, 59 बाल अपराध, 1094 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 5448 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये इलाहबाद जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

इलाहबाद जोन में 40 हत्या, 52 हत्या के प्रयास, 27 दहेज हत्या, 83 बलात्कार, 65 दंगे, 144 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 4 डकैती, 53 लूट, 5 चेन लूट, 102 सेंधमारी, 140 चोरी, 227 वाहन चोरी, 276 महिला अपराध, 38 बाल अपराध, 411 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1667 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

इलाहबाद जोन में 49 हत्या, 80 हत्या के प्रयास, 23 दहेज हत्या, 77 बलात्कार, 72 दंगे, 133 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 1 डकैती, 49 लूट, 0 चेन लूट, 79 सेंधमारी, 161 चोरी, 198 वाहन चोरी, 220 महिला अपराध, 45 बाल अपराध, 374 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1561 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये बरेली जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

बरेली जोन में 96 हत्या, 175 हत्या के प्रयास, 27 दहेज हत्या, 173 बलात्कार, 118 दंगे, 307 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 13 डकैती, 86 लूट, 11 चेन लूट, 91 सेंधमारी, 259 चोरी, 274 वाहन चोरी, 631 महिला अपराध, 48 बाल अपराध, 487 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2796 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

बरेली जोन में 116 हत्या, 218 हत्या के प्रयास, 46 दहेज हत्या, 186 बलात्कार, 153 दंगे, 294 अपहरण, 2 हिरासत में हिंसा, 16 डकैती, 107 लूट, 9 चेन लूट, 153 सेंधमारी, 420 चोरी, 521 वाहन चोरी, 647 महिला अपराध, 70 बाल अपराध, 737 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 3695 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये गोरखपुर जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

गोरखपुर जोन में 37 हत्या, 29 हत्या के प्रयास, 18 दहेज हत्या, 65 बलात्कार, 109 दंगे, 173 अपहरण, 3 हिरासत में हिंसा, 7 डकैती, 40 लूट, 4 चेन लूट, 64 सेंधमारी, 158 चोरी, 124 वाहन चोरी, 248 महिला अपराध, 67 बाल अपराध, 239 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1385 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

गोरखपुर जोन में 52 हत्या, 52 हत्या के प्रयास, 42 दहेज हत्या, 124 बलात्कार, 142 दंगे, 191 अपहरण, 1 हिरासत में हिंसा, 9 डकैती, 51 लूट, 5 चेन लूट, 116 सेंधमारी, 217 चोरी, 296 वाहन चोरी, 310 महिला अपराध, 88 बाल अपराध, 595 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2291 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये कानपुर जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

कानपुर जोन में 83 हत्या, 70 हत्या के प्रयास, 40 दहेज हत्या, 65 बलात्कार, 176 दंगे, 260 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 10 डकैती, 67 लूट, 10 चेन लूट, 107 सेंधमारी, 221 चोरी, 415 वाहन चोरी, 435 महिला अपराध, 56 बाल अपराध, 648 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2664 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

कानपुर जोन में 99 हत्या, 119 हत्या के प्रयास, 58 दहेज हत्या, 65 बलात्कार, 153 दंगे, 255 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 8 डकैती, 90 लूट, 11 चेन लूट, 128 सेंधमारी, 261 चोरी, 691 वाहन चोरी, 444 महिला अपराध, 58 बाल अपराध, 860 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 3300 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये लखनऊ जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

लखनऊ जोन में 61 हत्या, 30 हत्या के प्रयास, 31 दहेज हत्या, 60 बलात्कार, 115 दंगे, 173 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 5 डकैती, 70 लूट, 4 चेन लूट, 53 सेंधमारी, 200 चोरी, 159 वाहन चोरी, 219 महिला अपराध, 19 बाल अपराध, 360 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1559 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

लखनऊ जोन में 79 हत्या, 55 हत्या के प्रयास, 57 दहेज हत्या, 95 बलात्कार, 101 दंगे, 221 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 10 डकैती, 53 लूट, 3 चेन लूट, 86 सेंधमारी, 271 चोरी, 334 वाहन चोरी, 248 महिला अपराध, 26 बाल अपराध, 592 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 2231 अपराध हुए।

अगले पेज पर देखिये मेरठ जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

मेरठ जोन में 121 हत्या, 358 हत्या के प्रयास, 41 दहेज हत्या, 154 बलात्कार, 320 दंगे, 369 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 11 डकैती, 234 लूट, 66 चेन लूट, 151 सेंधमारी, 919 चोरी, 1342 वाहन चोरी, 678 महिला अपराध, 104 बाल अपराध, 722 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 5590 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

मेरठ जोन में 181 हत्या, 297 हत्या के प्रयास, 43 दहेज हत्या, 160 बलात्कार, 188 दंगे, 329 अपहरण, 2 हिरासत में हिंसा, 16 डकैती, 328 लूट, 52 चेन लूट, 153 सेंधमारी, 1083 चोरी, 2469 वाहन चोरी, 669 महिला अपराध, 107 बाल अपराध, 1055 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 7132 अपराध हुए।

अपराधों से थर्रा रही राजधानी, लेकिन पुलिस ने 58 दिन में दर्ज की केवल एक सेंधमारी!

अगले पेज पर देखिये वाराणसी जोन के आंकड़े:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

योगी सरकार के 100 दिन के आंकड़ें

वाराणसी जोन में 30 हत्या, 27 हत्या के प्रयास, 22 दहेज हत्या, 52 बलात्कार, 81 दंगे, 74 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 1 डकैती, 38 लूट, 3 चेन लूट, 31 सेंधमारी, 85 चोरी, 115 वाहन चोरी, 144 महिला अपराध, 27 बाल अपराध, 187 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 917 अपराध हुए।

अखिलेश सरकार के आखिरी के 100 दिन में इतने हुए अपराध

वाराणसी जोन में 44 हत्या, 45 हत्या के प्रयास, 17 दहेज हत्या, 40 बलात्कार, 94 दंगे, 103 अपहरण, 0 हिरासत में हिंसा, 1 डकैती, 52 लूट, 6 चेन लूट, 72 सेंधमारी, 155 चोरी, 243 वाहन चोरी, 144 महिला अपराध, 20 बाल अपराध, 373 सड़क हादसे हुए इनमें कुल मिलकर 1409 अपराध हुए।

 

BSP में 81,776 जबकि SP सरकार में 1,46,652 महिला अपराध की शिकायतें!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें