उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही लगातार एक के बाद एक सरकारी संपत्तियों के रंग बदलने की व्यवस्था जारी है, इसी क्रम में सूबे के पीलीभीत जिले के प्राइमरी स्कूलों की इमारतों का भी रंग बदल दिया गया है। वहीँ टीचरों की मानें तो विरोध के बाद भी प्राइमरी स्कूलों के रंग को बदल दिया गया।

पीलीभीत में 100 से ज्यादा स्कूल हुए भगवा:

  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्राइमरी स्कूलों का रंग बदल दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, सूबे में योगी सरकार के आने के बाद से ही लगातार सरकारी इमारतों के रंग बदलने का कार्यक्रम जारी है।
  • इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के करीब 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों का रंग बदल दिया गया है।
  • पीलीभीत जिले में जबरन 100 से अधिक स्कूलों को भगवा रंग से रंग दिया गया है।

ग्राम प्रधानों ने जबरन कराया भगवाकरण:

  • सूबे के पीलीभीत जिले में 100 से अधिक प्राइमरी स्कूलों का भगवाकरण करवा दिया गया है।
  • प्राइमरी टीचरों की मानें तो ग्राम प्रधानों ने जबरन स्कूल को भगवा रंगवाया।
  • इतना ही नहीं टीचरों के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा इमारतों को भगवा रंगे जाने का विरोध भी किया गया था।
  • गौरतलब है कि, स्कूलों को भगवा रंग में रंगने जैसा कोई भी आदेश सरकार की ओर से जारी होने की सूचना नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें